जंगपुरा के ज्वेलरी शोरूम से चोरों ने छत काटकर उड़ाए 25 करोड़ के जेवरात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जंगपुरा के ज्वेलरी शोरूम से चोरों ने छत काटकर उड़ाए 25 करोड़ के जेवरात

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली / मानसी शर्मा –  दिल्ली में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां जंगपुरा के ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने छत काटकर करीब 25 करोड़ रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की यह घटना भोगल इलाके में स्थित उमराव ज्वेलर्स की है।

मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने ज्वेलरी शोरूम की छत में छेदकर इस वारदात को अंजाम दिया। चोर छत की दीवार तोड़ने के बाद शोरूम के लॉकर तक पहुंचे, लॉकर को साफ करने के साथ-साथ चोर दुकान में शोकेस में रखी ज्वेलरी भी लूटकर ले गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद निजामुद्दीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची गई है और शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार चोरी की रकम का अनुमान करीब 25 करोड़ लगाया जा रहा है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वारदात को अंजाम देने के लिए ऐसे दाखिल हुए दुकान में
दिल्ली के जंगपुरा इलाके के भोगल स्थित ज्वेलरी शोरूम के मालिक का बयान इस घटना को लेकर आ गया है। ज्वेलरी शोरूम के मालिक का कहना है कि हर रोज की तरह रविवार को भी दुकान बंद कर गए थे। सोमवार को शोरूम की छुट्टी होती है। आज सुबह जब आकर देखा तो सोने चांदी का लगभग सारा सामान गायब था। इस घटना को अंजाम देने वाले चोर छत को तोड़कर शोरूम के अंदर दाखिल हुए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox