अभय चौटाला को सोपी INLD की कमान , ओपी चौटाला ने बनाया बेटे को अपना उत्तराधिकारी  

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अभय चौटाला को सोपी INLD की कमान , ओपी चौटाला ने बनाया बेटे को अपना उत्तराधिकारी  

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / हरियाणा / मानसी शर्मा  – हरियाणा के इंडियन नेशनल लोकदल ने सोमवार को कैथल में पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. देवी लाल की जयंती पर सम्मान दिवस रैली का आयोजन किया। इस रैली के जरिए INLD ने शुरुआत का बिगुल बजाया है जो, पिछले दो दशक से संघर्ष कर रहा था। इस रैली में पार्टी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने अपने छोटे बेटे अभय सिंह चौटाला को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी नियुक्त किया।

बुजुर्गों को मिलेगी 7500 की पेंशन

INLD सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने मंच से कहा, ‘INLD की जिम्मेदारी अभय तुम्हें सौप रहा हूँ। इसे कामयाब बनाओ। इसके साथ मेरा आशीर्वाद हमेशा रहेगा। मैं किसी भी गलती पर कान खींच दूंगा।’ ओमप्रकाश चौटाला की घोषणा के बाद, मंच पर उपस्थित सभी नेताओं ने अभय सिंह चौटाला को भावी मुख्यमंत्री कहा। INLD सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि अब हालात बदलेंगे। जनता अब इंतजार नहीं करेगी। जब राज्य में INLD की सरकार बनेगी, हर घर में एक बुजुर्ग व्यक्ति को 7500 रुपए की पेंशन दी जाएगी। हर घर को एक सिलेंडर और 1100 रुपये प्रति महीने मिलेंगे। हर बच्चे को निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी और पढ़ाई के दौरान बीमार होने पर उन्हें निःशुल्क चिकित्सा दी जाएगी। इसके अलावा, बेरोजगार व्यक्तियों को 21 हजार रुपये की बेरोजगारी भत्ता दी जाएगी।

ओमप्रकाश चौटाला के दो बेटे अभय और अजय चौटाला हैं। ओपी और अजय चौटाला की गिरफ्तारी के बाद दुष्यंत चौटाला ने जननायक जनता पार्टी से अलग हो गए थे। तब से चाचा अभय चौटाला और भतीजे दुष्यंत चौटाला के बीच झगड़े होते रहते हैं। अभय को अपना उत्तराधिकारी घोषित करके ओपी चौटाला ने उन्हें और अधिक बल दिया है। अभय चौटाला अब इनेलो का अध्यक्ष होगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox