छावला पुलिस ने सुलझाया महिला हत्या का मामला, हत्यारा पति गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छावला पुलिस ने सुलझाया महिला हत्या का मामला, हत्यारा पति गिरफ्तार

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ द्वारका/ नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/ भावना शर्मा/- छावला पुलिस ने अज्ञात महिला की लाश की शिनाख्त करा मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों के शक के चलते उसके पति ने ही उसकी हत्या कर दी थी और शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया था। पुलिस ने इस सनसीखेज मामले को सुलझाते हुए हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में पूरी सतर्कता से जांच कर रही है और हत्यारे से पूछताछ कर रही है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 4 जनवरी को छावला थाने में एक काल के तहत जानकारी मिली थी कि 30 से 35 साल की उम्र की एक महिला का शव ताजपुर रोड के खेतों में पड़ा है। छावला थाना एसएचओ ज्ञानेंद्र राणा ने हवलदार राम अवतार, सिपाही मुकुल, हिमांक व जितेंद्र को इस मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और पाया कि महिला के गले पर तेजधार हथियार से वार किया गया है जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। पुलिस टीम ने आसपास काफी लोगों से महिला की पहचान के लिए पूछताछ की और व्हाट्सएप ग्रुप में भी उसकी तस्वीर लगाकर पहचान की अपील की गई। इसके साथ ही स्टाफ ने गुडगावा और झज्जर जिलो को भी महिला की तस्वीर भेजी और किसी महिला के गुम होने की जानकारी इकट्ठा की। जांच के दौरान एक सूचना मिली कि अमन विहार थाना क्षेत्र से एक महिला के लापता होने का मामला दर्ज है और महिला बलजीत विहार, अमन विहार की बताई जा रही है। सूचना के तहत पुलिस महिला के घर पहुंची और वहां 10 साल के बच्चे शिवम और एक दूसरे व्यक्ति चंदन पुत्र एस दास को घर पर पाया। जबकि महिला का पति सोहन सिंह गायब था। उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। पुलिस शिवम और चंदन सिंह को लेकर राव तुला राम अस्पताल आई और महिला के शव की शिनाख्त कराई जिसमें पाया गया कि उक्त शव सरस्वती पत्नी सोहन सिंह निवासी बलजीत विहार का है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति की लोकेशन तलाशी तो पता चला कि जहां महिला का शव पड़ा मिला था वहां उसके पति की मोबाइल की लोकेशन आ रही थी। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए 12 जनवरी को आरोपी सोहन चैरसिया को निठारी रोड से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी सोहन चैरसिया ने बताया कि उसी ने अपनी पत्नी की हत्या की है। उसे शक था कि उसकी पत्नी के चंदन से अवैध संबंध है। जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी और शव को ताजपुर रोड के पास फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सोहन चैरसिया पुत्र चैधरी चैरसिया निवासी डी ब्लॉक सेक्टर 22 बलजीत विहार में रहता है और पीछे से गांव बिरहा जिला समस्तीपुर बिहार का रहने वाला है। आरोपी निरंकारी आटा कंपनी लॉरेंस रोड पर मजदूरी का काम करता था। जहां उसकी पहचान सरस्वती नामक एक महिला से हुई जिसका एक पुत्र भी था। महिला को उसके पति ने छोड़ दिया था और वह चाय बनाने का काम करती थी इसके बाद सोहन सिंह ने उससे शादी कर ली और सोहन सिंह और सरस्वती का करण नामक एक पुत्र भी हुआ। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के मामले में प्रयोग की गई कार को बरामद कर लिया है। साथ ही एक रस्सी और चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि और तथ्यों का पता लग सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox