छात्र संगठन इनसो ने की प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छात्र संगठन इनसो ने की प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति

-गुरुग्राम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने की घोषणा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/शिव कुमार यादव/- जेजेपी के छात्र संगठन इनसों ने अपने प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। गुरूग्राम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने दोनो नामों की घोषणा की। रेवाड़ी के रवि मसीत को इनसों के प्रदेश प्रभारी की व यमुनानगर के अजय राव को इनसों के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनो ही नेता इनसों संगठन काफी समय से जुड़े हुए है।

                      सामान्य परिवार से आने वाले छात्र नेताओं को राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ा रही इनसो ने इन नियुक्तिओं से कई निशाने साधने की कोशिश की है। हालांकि जेजेपी के प्रधान महासचिव ने इन नियुक्तिओं को लेकर कहा कि पार्टी कर्मठ कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा जताती है और राजनीति में उन्हे आगे बढ़ने का अवसर बगैर किसी भेदभाव के देती है। दोनो नामों की घोषणा करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि दोनो छात्र नेता इनसों को नई पहचान दिलायेंगे। वही नव नियुक्त दोनो छात्र नेताओं ने पार्टी को भरोसा दिलाया कि वह जेजेपी पार्टी व इनसों के आगे बढ़ाने में पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ काम करेंगे। इस अवसर पर इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल व अन्य इनसो नेता भी मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox