चीन व हॉगकॉग में फिर लौटा कोरोना, रोजाना बढ़ रहे 20 हजार से ज्यादा मामले

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चीन व हॉगकॉग में फिर लौटा कोरोना, रोजाना बढ़ रहे 20 हजार से ज्यादा मामले

-चीन में चौथी तो हॉगकॉग में पांचवी लहर ने मचाया कोहराम, हॉगकॉग में मामले 10 लाख के पार, चीन में 200 से 20 हजार पंहुचा आंकड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कोरोना अपडेट/विश्व/शिव कुमार यादव/- हॉगकॉग में जहां लंबे समय से जीरो कोविड केस की पॉलिसी चल रही थी वहां अब स्थिति काफी भयावह होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में हांगकांग में कोरोना के 20 हजार से अधिक मामले मिले हैं और 300 से अधिक मौतें हुई हैं। हांगकांग में इसे कोरोना की पांचवी लहर माना जा रहा है। वहीं चीन के 19 प्रांतों में फिर लॉकडाउन लगा दिया गया है और कोरोना केसों की संख्या 4 दिन 5 हजार से बढ़कर 20 हजार के करीब पंहुच गई है। जिसे अब यह संभावना भी जताई जा रही है कि चीन में चौथी लहर आ सकती है।

               जानलेवा कोरोना वायरस के कारण हॉन्गकॉन्ग में स्थिति भयावह हो गई है। यहां रोजाना 20 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं और 300 से अधिक मौतें रोजपान हो रही हैं। स्थिति यह हो गई है कि यहां ताबूत खत्म हो गए हैं या बहुत मुश्किल से मिल रहे हैं जिसकारण शवों को रेफ्रिजेरेटेड शिपिंग कंटेनरों में रखना पड़ रहा है। बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है। डराने वाली बत यह है कि यहां 97 फीसदी केस पांचवीं लहर में आये है। हॉन्गकॉन्ग की आबादी के औसत से निकाला जाए तो यह माना जा सकता है कि भारत जितनी आबादी होने पर वहां मौजूदा हालात में हर रोज 35 लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस आ रहे होते।

              हॉन्गकॉन्ग के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को संक्रमण के 20,079 नए मामले सामने आए, जिसके बाद शुरू से लेकर अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,16,944 हो गई है। हॉन्गकॉन्ग में कुल संक्रमितों में से 97 फीसदी मामले दिसंबर महीने में शुरू हुई इस लहर में सामने आए हैं। हॉन्गकॉन्ग में नौ फरवरी से अब तक करीब 5200 लोगों की कोविड-19 के कारण मौत हो चुकी है। हॉन्गकॉन्ग में अब तक कोविड-19 के कारण 5,401 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि चीन में महामारी के कारण 4,636 लोगों की मौत हुई है। 

            वहीं चीन में दुनिया का पहला कोरोना केस 17 नवंबर 2019 में सामने आया था। इससे ठीक 75 दिन बाद यानी 30 जनवरी 2020 को भारत में कोरोना ने दस्तक दे दी थी। एक बार फिर चीन में ओमिक्रॉन के बीए 2 वैरिएंट के कारण 19 राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। यहां बीते 4 दिनों में एक्टिव केस 5280 से बढ़कर 16974 हो गए हैं। कोरोना के बीए 2 वैरिएंट को स्टील्थ ओमिक्रॉन बताया जा रहा है।

               कोविड को लेकर पहले भी 3 बार सटीक दावे कर चुके शंघाई फुडान विश्वविद्यालय ने 15 मार्च को रिपोर्ट जारी की। इसमें बताया गया कि चीन में अचानक बढ़ रहे मामलों के पीछे ’स्टील्थ ओमिक्रॉन’ जिम्मेदार है। मामले इसी रफ्तार से बढ़ते गए तो चीन कोरोना की चौथी लहर से गुजर सकता है। वही’स्टील्थ ओमिक्रॉन’ क्या है और भारत में इसका कितना असर हो सकता है? क्या देश में थर्ड वेव खत्म होने के बाद कोरोना को भूल चुके लोगों को अब अलर्ट हो जाना चाहिए?

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox