घर पर उगाएं पान का पौधा! DK पांडेय का आसान नुस्खा, जानें पूजा और खाने में कैसे करें इस्तेमाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

घर पर उगाएं पान का पौधा! DK पांडेय का आसान नुस्खा, जानें पूजा और खाने में कैसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- भारत में पान के पत्तों का इस्तेमाल अलग-अलग जगह पर बहुत ही ज्यादा किया जाता है। जो ना सिर्फ राजा महाराजा के समय से लेकर आज तक एक नेचुरल माउथ फ्रेशनर के तौर पर यूज होता है। बल्कि हिन्दू धर्म में सबसे ज्यादा पूजा पाठ में इस्तेमाल होता है। खास बात है पान के पौधे को घर में लगाना भी शुभ माना जाता है।

हालांकि पान की बेल को उगाना कोई बहुत मुश्किल काम भी नहीं है। दरअसल गार्डनिंग की टिप्स देने वाले डीके पांडेय ने एक पान के पत्ते से ढेर लगाने का तरीका बताया है। वैसे पौधा उगाने के साथ ही इसकी देखभाल का ध्यान भी रखना होगा। इसके लिए हम आपको सभी जानकारी दे रहे हैं।

इस तरह बनेंगी जड़
सबसे पहले आपको एक पान का पत्ता लेना है। ध्यान रहे कि पत्ता डंडी के साथ होना चाहिए। इसलिए अगर आप कहीं से पान का पत्ता तोड़ रहे हैं तो उसे पत्ती के साथ ही तोड़ें। अब एक कप में पानी भरकर पान के पत्ते की डंडी को पूरी तरह डुबोकर 10 से 15 दिन के लिए रख दीजिए। तय समय बाद आप देखेंगे कि डंडी से ही जड़ भी आ जाएगी।

मिट्टी करें तैयार
अब आपको मिट्टी के गमले के लिए मिट्टी तैयार करना होगी। सबसे पहले आप मिट्टी को दो बार अच्छे से खुरेंच दीजिए और कुछ देर धूप में रख दीजिए। धूप में रखने के बाद मिट्टी में जैविक खाद को डालकर मिक्स कर लें और मिट्टी को गमले में डाल दें। इससे मिट्टी सॉफ्ट हो जाएगी और खाद भी अच्छे से मिल जाएगी। अब आप जड़ वाले पत्ते को गमले में लगा दीजिए।

कैसे करना है देखभाल
.
पान का पौधा लगाने के बाद समय-समय पर दें। कम-ज्यादा की दिक्कत से बचने के लिए मिट्टी सूखी लगे तब ही पानी डालें।
. पौधे को सीधी तेज धूप में नहीं रखना है, बल्कि छाव में ही उगाना है जहां सूरज की इनडायरेक्ट रोशनी आती हो।
. अच्छी ग्रोथ के लिए समय-समय पर मिट्टी में जैविक खाद भी डालते रहे हैं। हर 15 दिन में खाद डाल सकते हैं।
. जब पौधा बड़ा हो जाए, तो उसे बांस या लकड़ी से सपोर्ट दें। ताकि बेल ऊपर की ओर बढ़ सके और अच्छी ग्रोथ हो।
. यदि पौधे में कीड़े लग जाए, तो नीम का तेल पानी में घोलकर छिड़कें। यह एक कीटनाशक के तौर पर काम करता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox