मोदी-रक्षा मंत्री की 40 मिनट की बैठक में बड़ा फैसला, 26 राफेल विमानों की डील पक्की

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोदी-रक्षा मंत्री की 40 मिनट की बैठक में बड़ा फैसला, 26 राफेल विमानों की डील पक्की

-भारत-फ्रांस के बीच गेमचेंजर राइफल डील की लगी मुहर

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- भारत-फ्रांस के बीच गेमचेंजर राफेल डील पर मुहर लग गई है। भारत ने 26 राफेल-एम लड़ाकू जेट खरीदने के लिए 63000 करोड़ रुपये का सौदा किया। लगातार अपनी क्षमता में इजाफा कर रही भारतीय नौसेना के लिए राफेल फाइटर जेट की खरीद निर्णायक मानी जा रही है। जिस तरह से पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है, ऐसे में ये डील बेहद अहम है। ये समझौता ऐसे समय हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बैठक चल रही थी।

भारत-फ्रांस के बीच राफेल डील फाइनल
भारत और फ्रांस की सरकार के बीच सोमवार को राफेल डील पर हस्ताक्षर किया गया। राफेल से जुड़े समझौतों पर नई दिल्ली में साइन किया गया। फ्रांस के रक्षा मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत में शामिल हुए। नौसेना के लिए मरीन (एम) श्रेणी के राफेल लड़ाकू विमान खरीदे जा रहे हैं। भारतीय नौसेना को कुल 26 राफेल-एम विमानों की आपूर्ति की जाएगी।

पीएम मोदी-राजनाथ की मीटिंग के बीच डील साइन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने फ्रांस से 26 राफेल-एम लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी थी। हाल ही में मिली इस मंजूरी के बाद अब यह डील पर मुहर लगी है। इस डील से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यहां दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट तक गंभीर वार्ता हुई है।

कब तक आएंगे राफेल फाइटर जेट
राफेल की डील पर हस्ताक्षर के बाद भारतीय नौसेना को राफेल (एम) फाइटर जेट की डिलीवरी 2028-29 में शुरू होगी। साल 2031-32 तक नौसेना को सभी विमानों की आपूर्ति कर दी जाएगी। नौसेना को मिलने वाले ये फाइटर जेट भारतीय विमानवाहक पोतों, आईएनएस विक्रमादित्य और स्वदेशी आईएनएस विक्रांत से संचालित होंगे।

आने वाले राफेल में क्या होंगी खूबियां
इस सौदे की अनुमानित लागत लगभग 63,000 करोड़ रुपए के आसपास रहेगी। नौसेना को मिलने वाले 26 राफेल मरीन फाइटर जेट में से 22 सिंगल-सीटर होंगे जबकि चार ट्विन-सीटर वेरिएंट के ट्रेनिंग विमानों की डिलीवरी भी की जाएगी। इन एयरक्राफ्ट के शामिल होने के बाद नौसेना की समुद्री हमले की क्षमताओं को मजबूती मिलेगी। अभी भारतीय वायुसेना के पास भी राफेल विमानों के बेड़े हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox