
ग्वालियर/मध्य प्रदेश/अनीशा चौहान/- आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे (शिवपुरी लिंक रोड) पर देर रात करीब 1:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल जा रहे कांवड़ियों को कुचलते हुए पलट गई। इस हृदय विदारक घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। मुख्य पुलिस अधीक्षक हिना खान ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि शीतला माता हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार की चपेट में कुछ कांवड़ यात्री आ गए हैं। जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बाकी घायलों को जेएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई।”
परिजनों का दर्द
मृतकों के परिजनों ने बताया कि वे कुल 13 लोग थे, जो कांवड़ यात्रा पर निकले थे। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं और 4 की जान चली गई। परिवार ने बताया कि कार का टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे चल रहे श्रद्धालुओं से जा टकराई।
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त कार को बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में कार मालिक की पहचान कर ली गई है और उससे जुड़ी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!