ग्रेटर नोएडा: 5 लाख के लिए युवक ने जलाई कार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ग्रेटर नोएडा: 5 लाख के लिए युवक ने जलाई कार

-पैसे मांगने पर पीड़ित बना आरोपी का शिकार

नोएडा/सिमरन मोरया/- उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। सेक्टर-36 में रहने वाले एक युवक को उधार के रुपये मांगना भारी पड़ गया। आरोपी ने रुपये लौटाने की बजाय घर के बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गया। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना बीटा-2 क्षेत्र में एक युवक ने उधार दी रकम मांगने पर एक शख्स की कार में आग लगा दी। सुरेश चंद नाम के पीड़ित ने कौशल ग्रेवाल को कुछ महीने पहले 5 लाख रुपये उधार दिए थे। रकम वापस मांगने पर कौशल ने सुरेश की कार को आग के हवाले कर दिया। ग्रेनो के सेक्टर-36 के बी-ब्लॉक में सुरेश चंद अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने सोमवार रात अपनी गाड़ी घर के बाहर पार्क की थी। पीड़ित का आरोप है कि सी-ब्लॉक में रहने वाला कौशल ग्रेवाल मंगलवार सुबह करीब चार बजे आकर उसकी खड़ी गाड़ी में आग लगा दी।

आग की लपटें उठती रहीं
गाड़ी में आग की लपटें उठती देख पीड़ित परिवार के साथ ही आसपास के रहने वाले लोग जमा हो गए। उन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि सुरेश ने करीब 6 महीने पहले इसी सेक्टर में रहने वाले कौशल ग्रेवाल को 5 लाख रुपये उधार दिए थे। पिछले काफी दिनों से सुरेश कौशल से उधार की रकम मांग रहा था

आरोपी पर कार्रवाई
नाराज होकर आरोपी ने पीड़ित के घर के बाहर खड़ी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। गाड़ी के पास छह-सात गाड़ियां और खड़ी थीं। मौके पर आसपास खड़ी गाड़ियों में कई सीएनजी की गाड़ियां थीं। पड़ोसियों ने समय रहते उन्हें वहां से हटा दिया। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं इस संबंध में थाना बीटा-2 प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox