आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे रणनीति: जयशंकर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे रणनीति: जयशंकर

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की। रुबियो ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दुख जताया। इस दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमले के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। बातचीत के बाद ट्वीट करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि उन्होंने रुबियो से बातचीत के दौरान आतंकी हमले के जिम्मेदारों के खिलाफ न्याय की मांग की।

बता दें कि LoC पर पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन के बाद यह बातचीत हुई है। चर्चा के दौरान अमेरिका ने भारत के साथ मिलकर आतंकवाद से लड़ने की बात कही है। रुबियो ने भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत करने और तनाव कम करने के लिए कहा। उन्होंने दक्षिण एशिया में शांति बनाए रखने की बात कही। यह जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने दी है।

गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही हमारी सेना
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं। इसमें सिंधु जल संधि को रोकना, अटारी चेक पोस्ट को बंद करना और उच्चायोगों में कर्मचारियों की संख्या को कम करना शामिल है। सरकार ने सेना को हमले का जवाब देने के लिए पूरी छूट दे दी है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से LoC पर की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

LoC पर छोटे हथियारों से फायरिंग कर रहा PAK
बता दें कि 30 अप्रैल और 1 मई की रात को पाकिस्तान की सेना ने कुपवाड़ा, उरी और अखनूर सेक्टरों में LoC पर छोटे हथियारों से फायरिंग की थी। यह लगातार सातवीं रात थी, जब पाकिस्तान ने ऐसा किया। भारतीय सेना ने भी इसका जवाब दिया। इसी तरह, 26 और 27 अप्रैल की रात को भी भारतीय सेना ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टरों में पाकिस्तान की फायरिंग का करारा जवाब दिया था। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिए हैं।

आतंकी हमले में चली गई थी 26 पर्यटकों की जान
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक हुई थी। CCS ने कहा था कि इस हमले के तार सीमा पार से जुड़े हैं। CCS ने यह भी कहा कि यह हमला जम्मू और कश्मीर में सफल चुनावों के बाद हुआ है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी।

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox