
नई दिल्ली/- कॉनफैडरेसन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा गुजरात सरकार द्वारा शहीद परिवारों को मिलने वाली सहायता सम्मान राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए किए जाने का स्वागत किया है। साथ ही एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने राज्यों सरकारों से शहीद परिवारों को मिलने वाली सम्मान राशि को भी बढाने की मांग की है। साथ ही उन्होने कहा कि यह हमारी सबसे पुरानी मांगों में से एक है ताकि शहीद परिवार को भी आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सभी राज्य सरकारें शहीद परिवारों को मिलने सम्मान राशि को बढ़ाएं ताकि जिस जांबाज सिपाही ने राष्ट्र की आन बान शान के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उपरोक्त सम्मान राशि शहीद के बच्चों के शिक्षा स्वास्थ्य, कल्याण एवं पुनर्वास में उपरोक्त राशी मददगार साबित हो सके हालांकि शहादत का मोल नहीं होता और ना ही तराजू में तौला जा सकता है। एसोसिएशन द्वारा समय समय पर विभिन्न राज्यों के माननीय मुख्यमंत्रियों महामहिम राज्यपालों एवं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री से मुलाकात कर सहायता सम्मान राशि बढाने हेतु बराबर अनुरोध किया जाता रहा है।
ज्ञातव्य रहे कि शहीद सम्मान राशि को 1 करोड़ रुपए करने व गुजरात राज्य में अर्ध-सैनिक कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर कॉनफैडरेसन प्रतिनिधि मंडल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी से अहमदाबाद में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें गुजरात अर्ध सैनिक संगठन अध्यक्ष जितेंद्र भाई देव मुरारी व गुजरात गौपालक संघ के चेयरमैन श्री दिनेश टोलिया जी मौजूद थे और उस समय माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जल्दी ही निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया था। याद रहे कि फिलहाल गुजरात के अलावा दिल्ली, मध्यप्रदेश में 1 करोड़ व हरियाणा, उत्तरप्रदेश, पंजाब में 50 लाख रुपए शहीद परिवारों को सहायता सम्मान राशि मिलती है।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित