गरबा खेलते समय लोगों को पड़ रहा दिल का दौरा   

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गरबा खेलते समय लोगों को पड़ रहा दिल का दौरा   

मानसी शर्मा /-  एक तरफ जहां नवरात्रि के धूम में पूरा देश सराबोर है तो वहीं गुजरात में अचानक बढ़े हार्ट अटैक के मामले चिंता का विषय बना हुआ है। बीते 24 घंटे में दिल का दौरा पड़ने से 12 लोगों की मौत हो गई। हार्ट अटैक से राजकोट में 28 साल के युवक की मौत हो गई वहीं एक बिल्डर को दिल का दौरा पड़ गया। जिसे तुरंत अस्पताल लेजाया गया जहां उसकी मौत हो गई। यही नहीं अहमदाबाद के हाटीजण में गरबा के दौरान भी एक युवक की मौत हो गई। इसके अलावा द्वारका, ग्रेटर अंबाला और रामनगर में भी 3युवकों की मौत हो गई है। सूरत में भी पिछले 24घंटे में 2लोगों की दिल के दौरे से मौत हुई है।

 वडोदरा के हरणी इलाके में भी गरबा खेलने के दौरान 1 व्यक्तिकी मौत हो गई है। दाभोई में भी एक 13साल के लड़के की हार्ट अटैक से मौत हो गई। नवसारी में भी गरबा खेलने के बाद हार्ट अटैक से 1युवक की जान जाने की भी खबर है। नवरात्र के बीच युवाओं में बढ़ी हार्ट अटैक की संख्या चिंता का विषय बनी हुई है। अमरेली के 23साल के दिनेश शियाल की नवरात्रि उत्सव के दौरान मौत हो गई।

गरबा आयोजकों को दिया गया आदेश

स्थानीय प्रशासन ने गरबा आयोजकों से हर गरबा उत्सव में एंबुलेंस और मेडिकल टीम तैनात करने का आदेश दिया है। हार्ट अटैक के बढ़ते मामले से चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों में भी चिंता फैल गई है।इसी तरह, अमरेली में 46वर्षीय एक रिक्शा चालक ओघाद मिंधवा को काम करते समय अचानक हार्ट अटैक आया और मौत हो गई।

प्रारंभिक रिपोर्ट्स ये बात आई सामने

ऐसे ही देवभूमि द्वारका जिले में दो की भी मौत हो गई। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में प्राथमिक कारण के रूप में कार्डियक अरेस्ट दिया गया है। द्वारका के नकुम के परिवार ने कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि की और इस बात की भी पुष्टि की कि “उन्हें पहले से किसी बीमारी का कोई इतिहास नहीं था और 52 साल की उम्र में वह काफी स्वस्थ थे।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox