
उत्तरकाशी/अनीशा चौहान/- आपदा प्रभावित क्षेत्रों में SDRF और उत्तराखंड पुलिस राहत एवं बचाव कार्य के साथ-साथ यातायात बहाली में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। गंगनानी (लिम्चागाड़) क्षेत्र में PWD, इंजीनियरों और अन्य एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से बैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके चलते गंगोत्री हाईवे गत रात्रि से सुचारु रूप से संचालित हो गया है।
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि इस पुल के तैयार होने से यात्रियों, स्थानीय निवासियों और तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे न केवल आवागमन सामान्य होगा, बल्कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी सुचारु रूप से हो सकेगी। SDRF व पुलिस की त्वरित कार्रवाई और इंजीनियरिंग टीम के अथक प्रयासों की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।





More Stories
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप
दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत बने ADCP, जंतर-मंतर पर छेड़खानी के आरोपों के बीच मिला प्रमोशन
नजफगढ़ थाना रोड पर नवनिर्मित टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन