
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों के खिलाफ सोमवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग (EC) के दफ्तर तक पैदल मार्च निकाला। विपक्ष का आरोप है कि SIR प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची में हेरफेर कर लगभग 65 लाख मतदाताओं को हटाने की कोशिश हो रही है, जिसे वे लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला मानते हैं।

मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी सहित 25 से अधिक दलों के सांसद शामिल हुए। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके चलते समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव बैरिकेड कूदकर आगे बढ़ गए।
चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
प्रदर्शन से पहले अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, “अगर शिकायत है तो चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए, खासकर उत्तर प्रदेश में जहां वोट की लूट हो रही है। संसद में हम अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन सरकार सुनना ही नहीं चाहती।” उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।





More Stories
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
छह घंटे में सुलझी 30 लाख की ज्वेलरी चोरी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री का भंडाफोड़, 106 ई-सिगरेट बरामद
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली: अक्टूबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 98 नए मामले दर्ज हुए, कुल संख्या 695 तक पहुंची