खुसरो फाउंडेशन के सहयोग से अमीर खुसरो के जीवन पर आरजेएस-टीजेपीएस वेबीनार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खुसरो फाउंडेशन के सहयोग से अमीर खुसरो के जीवन पर आरजेएस-टीजेपीएस वेबीनार

-भा प्र से के अधिकारी स्व० गुरु सहाय प्रसाद की स्मृति में आरजेएस का डॉ. कलाम राष्ट्रीय सम्मान 2022 घोषित.
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- आजादी की अमृत गाथा के श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों की कड़ी में छियासठवां अंक रविवार 1 मई को ईद-उल-फितर के उपलक्ष्य में खुसरो फाउंडेशन के सहयोग से मानवता व देश प्रेम के परिचायकः अमीर खुसरो विषय पर आयोजित होगा । इसमें अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
               राम जानकी संस्थान आरजेएस नई दिल्ली के राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना और टीजेएपीएस केबीएसके पश्चिम बंगाल के सचिव सोमेन कोले ने बताया कि इस वेबीनार में कवि- लेखक और जेएनयू के प्रो. अखलाक अहान  कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित खुसरो फाउंडेशन के चेयरमैन प्रो. अख्तारुल वासे होंगे तथा मुख्य वक्ता साहित्य अकादमी के संपादक(हिंदी) कुमार अनुपम होंगे। वेबीनार का संचालन आकाशवाणी की समाचार वाचिका तथा लेखिका व कवियित्री अतिथि वक्ता ममता किरण करेंगी ।वहीं अतिथियों का स्वागत दूरदर्शन के इशहाक खान और धन्यवाद ज्ञापन सेवानिवृत शिक्षिका प्रेम प्रभा झा करेंगी।
                 इस अवसर पर पटना बिहार के शिक्षक रत्नाभ प्रसाद अपने पिताजी स्वर्गीय गुरु सहाय प्रसाद सेवानिवृत्त भा.प्र. से के अधिकारी की स्मृति में आरजेएस भारत- उदय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय सम्मान 2022 घोषित करेंगे। श्री मन्ना ने बताया कि आजादी की भारत-उदय यात्रा और अमृत बैठकों के अंतर्गत दिल्ली में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा मुहैया करा रहे चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान, खेड़ा डाबर  की निदेशक व प्राचार्या डॉ. विदुला गुज्जरवार तथा राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल,जाफर पुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमिताभ भसीन से आरजेएस पॉजिटिव मीडिया की बातचीत को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। भारत सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव में आरजेएस -टीजेएपीएस केबीएसके महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए एक सौ पचास कार्यक्रमों और बैठकों के साथ भारत में सबसे बड़ी जनभागीदारी निभा रहा है। सकारात्मक भारत आंदोलन की दिशा में ये एक बड़ा कदम है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox