खत्म होगी नक्सलियों की दहशत! पांच राज्यों की पुलिस कसेगी नकेल,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खत्म होगी नक्सलियों की दहशत! पांच राज्यों की पुलिस कसेगी नकेल,

-नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने को एक्शन प्लान

रांची/- भाकपा माओवादियों समेत इनके प्रभाव वाले क्षेत्रों में अब पांच राज्यों की पुलिस समन्वय बनाकर इनपर नकेल कसेगी। बुधवार को बिहार के डीजीपी की अध्यक्षता में झारखंड, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के डीजीपी समेत अन्य वरीय अधिकारियों के साथ ईस्टर्न रीजनल पुलिस को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें तय किया गया कि माओवादियों के प्रभाव वाले इलाकों में खासकर सीमावर्ती इलाकों में सिक्योरिटी गैप कम करने की जरूरत है ताकि माओवादियों पर नकेल कसी जा सके। बैठक के दौरान झारखंड व छत्तीसगढ़ सीमा पर बूढ़ा पहाड़, बिहार झारखंड की सीमा में गया-चतरा, बिहार के चकरबंधा, जमुई, बंगाल व ओडिशा से सटे कोल्हान के इलाके में अभियान को लेकर चर्चा की गई। इन इलाकों में समन्वय में आने वाली परेशानियों पर भी विमर्श किया गया। बैठक में झारखंड पुलिस की तरफ से डीजीपी नीरज सिन्हा, एडीजी अभियान संजय आनंद लाठकर, आईजी अभियान अमोल वी होमकर, आईजी विशेष शाखा प्रभात कुमार, अनूप बिरथरे शामिल हुए।

नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एक्शन प्लान

राज्य पुलिस प्रवक्ता सह आईजी अभियान अमोल वी होमकर ने बताया कि बैठक के दौरान अवैध शराब की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोहों पर लगाम कसने को लेकर चर्चा हुई। तस्करी रोकने के लिए एक्शन प्लान बनाने व गिरोह के अपराधियों को चिन्हित किए जाने पर राज्यों के डीजीपी ने चर्चा की।

सभी एसपी के साथ सीएम आज करेंगे समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को राज्य के सभी जिलों के एसपी व डीआईजी के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के दौरान सभी जिलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान, बड़े आपराधिक गिरोहों पर कार्रवाई, चरमपंथी संगठनों के खिलाफ की गई गतिविधियों के साथ साथ अपराध के आंकड़ों पर भी चर्चा करेंगे। राज्य में पूरी तरह से अवैध खनिजों की तस्करी रोकने को लेकर भी कोयला क्षेत्र के एसपी को पूर्व में पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox