मोहन भागवत इस देश के ’राष्ट्र-पिता’ और ’राष्ट्र-ऋषि’- इमाम इलियासी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोहन भागवत इस देश के ’राष्ट्र-पिता’ और ’राष्ट्र-ऋषि’- इमाम इलियासी

-मानवता का धर्म सबसे बड़ा, राष्ट्र का स्थान धर्म से ऊपर- इमाम इलियासी -आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने की इमाम इलियासी से मुलाकात

नई दिल्ली/- आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आज अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख इमाम डॉ इमाम उमर अहमद इलियासी के साथ बैठक की। बातचीत के बाद डॉ इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा कि मोहन भागवत इस देश के ’राष्ट्र-पिता’ और ’राष्ट्र-ऋषि’ हैं।

अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख ने कहा कि मोहन भागवत जी आज मेरे निमंत्रण पर पधारे। उनकी यात्रा से एक अच्छा संदेश जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हिंदू और मुस्लिम के पूजा करने के तरीके अलग हैं लेकिन हम सब का धर्म मानवता का है। इमाम प्रमुख ने मानवता को सबसे बड़ा धर्म बताया और कहा कि राष्ट्र का स्थान धर्म से ऊपर है।

कब हुई थी बैठक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित मस्जिद पहुंचे। उन्होंने यहां डॉ इमाम उमर अहमद इलियासी के अलावा मुस्लिम नेताओं के साथ बैठक की। इलियासी अखिल भारतीय इमाम संगठन के मुख्य इमाम हैं। इससे पहले भागवत ने मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बंद कमरे में बैठक कर उनसे गोहत्या पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा था। इसके अलावा उन्होंने हिंदुओं के खिलाफ ’काफिर’ (गैर-आस्तिक) और ’जिहाद’ (पवित्र युद्ध) जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए। साथ ही सुझाव दिया कि इनके प्रयोग से बचना चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox