भागवत से मिलने वाले मुस्लिम नेताओं पर ओवैसी ने कसा तंज बोले- ’एलीट’ है

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भागवत से मिलने वाले मुस्लिम नेताओं पर ओवैसी ने कसा तंज बोले- ’एलीट’ है

-उन्हे जमीनी हकीकत नहीं पता

नई दिल्ली/- हाल ही में पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एस. वाई. कुरैशी और दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग समेत करीब पांच मुस्लिम बुद्धिजीवियों के एक समूह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी। इस मुलाकात को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम नेताओं पर तंज कसा है। हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा है कि आरएसएस प्रमुख से मिलने वाले मुस्लिम नेता “कुलीन“ (एलीट) हैं और उनका “जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है।“ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख ओवैसी ने पत्रकारों के साथ बातचीत में ये बात कही। इन पांच नेताओं में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी, दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल जमीर उद्दीन शाह, पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी और व्यवसायी सईद शेरवानी शामिल थे। ओवैसी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “ये लोग गए और उनसे (भागवत) मिले। पूरी दुनिया आरएसएस की विचारधारा को जानती है, और आप जाकर उनसे मिलते हैं। मुस्लिम समुदाय का यह कुलीन वर्ग, जो कुछ भी करता है, वह सच है। लेकिन जब हम अपने मौलिक अधिकारों के लिए राजनीतिक रूप से लड़ते हैं, तो हमें गलत तरीके से दिखाया जाता है।“

उन्होंने कहा, “यह कुलीन वर्ग सोचता है कि यह बहुत जानकार है लेकिन जमीनी वास्तविकता से उनका कोई संपर्क नहीं है, वे आराम से रह रहे हैं और वे आरएसएस प्रमुख से मिल रहे हैं। यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, मैं उस पर सवाल नहीं उठाता, लेकिन उन्हें भी हमसे सवाल करने का अधिकार नहीं है।“ आरएसएस प्रमुख मुस्लिम नेताओं से मिलते रहे हैं। आज, उन्होंने अखिल भारतीय इमाम संगठन के मुख्य मौलवी उमर अहमद इलियासी से दिल्ली के मध्य में एक मस्जिद में मुलाकात की।

कस्तूरबा गांधी मार्ग मस्जिद में बंद कमरे में एक घंटे से अधिक वक्त तक बैठक हुई। अखिल भारतीय इमाम संगठन का कार्यालय यहीं स्थित है। भागवत के साथ संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्ण गोपाल, राम लाल और इंद्रेश कुमार थे। राम लाल पहले भाजपा के संगठनात्मक सचिव थे जबकि कुमार मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox