दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन भी झमाझम बारिश, कई जगहों पर हुआ जलभराव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन भी झमाझम बारिश, कई जगहों पर हुआ जलभराव

-मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली/- दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन झमाझम बारिश हुई, जिससे कुछ इलाकों में सड़कों पर जलजमाव होने से यातायात भी प्रभावित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ’ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है और छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान दृश्यता कम हो सकती है, यातायात बाधित हो सकता है वहीं कच्ची सड़कों एवं कमजोर इमारतों को नुकसान पहुंच सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से मॉनसून की वापसी से ठीक पहले हुई ताजा बारिश से वर्षा में कमी (सितंबर में अब तक 46 फीसदी) को कुछ हद तक पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे हवा भी साफ रहेगी और तापमान भी नियंत्रित रहेगा।

दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दोपहर दो बजे 61 (संतोषजनक श्रेणी) दर्ज किया गया।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में अगले दो-तीन दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। सफदरजंग वेधशाला ने सितंबर में अब तक 58.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की है, जबकि सामान्य स्तर 108.5 मिलीमीटर है। उत्तर-पश्चिम भारत में अनुकूल मौसम प्रणाली नहीं रहने के कारण अगस्त में 41.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जो करीब 14 वर्षों में सबसे कम है। दिल्ली में एक जून से 405.3 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य 621.7 मिलीमीटर बारिश से कम है।

आईएमडी ने मंगलवार को कहा था कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लौटने की सामान्य तारीख 17 सितंबर है और यह सामान्य तारीख से तीन दिन बाद दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कई हिस्सों और पास के कच्छ से लौट चुका है।

वहीं, आज फरीदाबाद में हुई मूसलाधार बारिश के बाद ग्रीन फील्ड रेलवे अंडरपास में पानी भर जाने से एक स्कूल बस उसमें फंस गई। हालांकि, पुलिस ने समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। एक दिन पहले भी यहां स्कूल बस फंस गई थी। इसके बाद भी नगर निगम की तरफ से पानी निकासी के बंदोबस्त के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। जलभराव का ऐसा ही नजारा गुरुग्राम शहर की कई सड़कों पर भी देखने को मिला।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox