कौन हैं लक्ष्मीकांत दीक्षित? जिन्हें मिला है रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का सौभाग्य

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कौन हैं लक्ष्मीकांत दीक्षित? जिन्हें मिला है रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का सौभाग्य

मानसी शर्मा / – अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त लगभग आ चुका है, आज दोपहर 12:30 बजे से 1 बजे के बीच प्राण प्रतिष्ठा का समय है। बता दें कि मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा करने का शुभ समय सिर्फ 80 सेकेंड का है। राम मंदिर के अभिषेक का अनुष्ठान 121 पुजारियों की टीम द्वारा किया जाएगा। काशी के विद्वान लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य पुजारी होंगे। रामलला के अभिषेक के दौरान गर्भगृह में लक्ष्मीकांत दीक्षित समेत 5 लोग मौजूद रहेंगे। आइए जानते हैं कौन हैं लक्ष्मीकांत दीक्षित?

कौन हैं लक्ष्मीकांत दीक्षित?

लक्ष्मीकांत दीक्षित मूल रूप से महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के रहने वाले हैं। लेकिन उनका परिवार कई पीढ़ियों से काशी में रह रहा है। उनके पूर्वजों ने नागपुर और नासिक की रियासतों में भी कई धार्मिक अनुष्ठान किये थे। लक्ष्मीकांत दीक्षित वाराणसी के मीरघाट स्थित सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर हैं। काशी नरेश की सहायता से सांगवेद महाविद्यालय की स्थापना की गई। पंडित लक्ष्मीकांत की गिनती काशी में यजुर्वेद के अच्छे विद्वानों में होती है। उन्हें पूजा-पद्धति में भी महारत हासिल है। लक्ष्मीकान्त दीक्षित ने अपने चाचा गणेश दीक्षित भट्ट से वेद एवं कर्मकाण्ड की दीक्षा ली।

पंडित लक्ष्मीकांत के पूर्वज प्रसिद्ध पंडित गागा भट्ट भी हैं, जिन्होंने 17वीं शताब्दी में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक किया था। लक्ष्मीकांत दीक्षित की अध्यक्षता में 121 पंडितों की टीम 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान करा रही है। इस टीम में काशी के 40 से अधिक विद्वान शामिल हैं।

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बीच अयोध्या में आज दिनभर का कार्यक्रम

– सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अयोध्या के 100 चिन्हित स्थानों पर सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा. कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोकनृत्य के 1500 कलाकारों तथा संस्कृति मंत्रालय के क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्रों के 200 कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जायेंगी।

– शाम 6 से 7बजे तक रामकथा पार्क में रामलीला की प्रस्तुति होगी।

– शाम 6.30से 7बजे तक राम की पैड़ी पर सरयू आरती होगी।

– शाम 7बजे से 7.30बजे तक राम की पैड़ी पर प्रोजेक्शन शो होगा।

– शाम 7से 8बजे तक रामकथा पार्क में वाटेकर बहनों द्वारा राम गायन किया जाएगा।

– शाम 7 से 8 बजे तक तुलसी उद्यान में शर्मा बंधु द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।

– शाम 7.30से 7.45बजे तक राम की पैड़ी पर लेजर शो होगा।

– शाम 7.45 से 7.55 बजे तक राम की पैड़ी पर इको फ्रेंडली आतिशबाजी होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox