
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / नई दिल्ली / मानसी शर्मा – कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कल भारत और श्रीलंका के बीच में कल मुकाबला खेला गया था। जिसमें कि एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारतीय टीम ने अपने दूसरे मैच श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया। रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली। श्रीलंकाई टीम 172 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 213 रन बनाए और श्रीलंकाई टीम ने 41.3 ओवर में 172 रन पर सिमट गई।
टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने एक बार फिर से धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। वह 4 विकेट लेने में सफल रहे। उनके अलावा रविन्द्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट हासिल किये। इसके साथ ही टीम इंडिया धीमी पिच पर चुनौतीपूर्ण स्कोर करने में सफल रही। वेलालगे ने श्रीलंकाई टीम के लिए 5 विकेट अपने नाम किये।
दोनों टीमों में ये खिलाड़ी खेले थे भारत
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका : पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दसून शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिता, मथीशा पथिराना।
आपको बता दें कि भारत ने एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। श्रीलंका की टीम को भारत के खिलाफ सुपर 4 में मिली हार की वजह से उनका पाकिस्तान के साथ खेला जाने वाला मुकाबला नॉक आउट हो गया है. जिस टीम को भी मैच में जीत मिलेगी वो फाइनल में भारत के साथ खेलेगा. इसी के साथ, बांग्लादेश की टीम भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,