
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/भावना शर्मा/ कर्नाटक/– तमिलनाडु में चल रहे जल संकट से वहां के लोग काफी परेशान है, वहां की सरकार उनकी इस परेशानी का हल निकालने के लिए काफी जद्दोजहद कर रही है। जिसके चलते तमिलनाडु सरकार ने कर्नाटक सरकार से मदद मांगी है। कावेरी जल विनियमन समिति द्वारा तमिलनाडु को पानी छोड़ने की सिफारिश के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज एक आपातकालीन बैठक बुलाई।
कावेरी जल विनियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) ने मंगलवार को सिफारिश की कि कर्नाटक अगले 15 दिनों के लिए तमिलनाडु को हर दिन 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़े, जिसके चलते ये आपातकालीन बैठक बुलाई गई। आपात बैठक में उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, कावेरी बेसिन क्षेत्र के मंत्री, सभी दलों के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्य मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री, लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों ने भाग लिया ।
गौरतलब है कि आज सिद्धारमैया ने सीडब्ल्यूआरसी की सिफारिश के मद्देनजर उठाए जाने वाले अगले कदमों को लेकर एक आपात बैठक की। शिवकुमार, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार पोन्नाना सहित कई वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। सीडब्ल्यूआरसी की सिफारिश सामने आने के बाद शिवकुमार ने कहा कि राज्य तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़ने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि नदी बेसिन क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा की कमी के कारण उसके पास पर्याप्त जल भंडारण नहीं है। उन्होंने कहा, यह मामला संभवत: कल तक कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) के समक्ष आने वाला है और कर्नाटक इसके समक्ष जोरदार तरीके से अपना पक्ष रखेगा।




More Stories
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,
दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा रूट, यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट
नजफगढ़ ड्रेन में मिला युवक का शव, हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
डीएम नैनीताल ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश