कोलकाता में CFSL भवन का उद्घाटन, अमित शाह बोले – साक्ष्य आधारित न्याय प्रणाली को मिलेगी ताकत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोलकाता में CFSL भवन का उद्घाटन, अमित शाह बोले – साक्ष्य आधारित न्याय प्रणाली को मिलेगी ताकत

-88 करोड़ की लागत से बना आधुनिक फोरेंसिक केंद्र, पूर्वोत्तर राज्यों को मिलेगा लाभ

अनीशा चौहान/-  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पास न्यू टाउन, राजारहाट में केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, “88 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन के माध्यम से पश्चिम बंगाल के साथ-साथ झारखंड, बिहार, ओडिशा, असम, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्यों को साक्ष्य आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।”

राजनीतिक संकेत: बंगाल के लिए भाजपा का रोडमैप तय करने की तैयारी
गृह मंत्री के इस आधिकारिक दौरे को राजनीतिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार, उन्होंने दिन की शुरुआत CFSL भवन के उद्घाटन से की और दोपहर में नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित पार्टी सम्मेलन को संबोधित किया।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा की रणनीति और संगठनात्मक योजनाओं पर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं को अमित शाह द्वारा आगामी चुनावों के लिए स्पष्ट दिशा और रोडमैप मिलने की उम्मीद है।

स्वामी विवेकानंद के घर जाएंगे शाह, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली यात्रा
अपने दौरे के दौरान अमित शाह रविवार को शिमला स्ट्रीट स्थित स्वामी विवेकानंद के पैतृक आवास का भी दौरा करेंगे। यह पश्चिम बंगाल में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उनकी पहली यात्रा है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि पार्टी एक बार फिर राज्य को रणनीतिक रूप से गंभीरता से ले रही है।

इस दौरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया उत्तर बंगाल यात्रा से जोड़कर भी देखा जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox