कोरोना से सुरक्षा को लेकर बाबा हरिदास मंदिर मेला हुआ स्थगित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना से सुरक्षा को लेकर बाबा हरिदास मंदिर मेला हुआ स्थगित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- झाड़ौदा में हर साल लगने वाले बाबा हरिदास मेले पर भी इस बार कोरोना का संकट छा गया है। कोरोना से सुरक्षा को लेकर बाबा हरिदास मंदिर कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्यों व ग्रामीणों ने सर्व सम्मति से इस बार 29 व 30 मार्च को लगने वाले मेले के आयोजन को स्थगित करने का फैसला लिया है। पुलिस अधिकारी एसीपी विजय सिंह ,अक्षत कौशल एसएचओ मोहनगार्डन व बाबा हरिदास नगर थाना एसएचओ जगतार सिंह की उपस्थिती में यह फैसला लिया गया।

पुलिस अधिकारी एसीपी विजय सिंह व बाबा हरिदास नगर थाना एसएचओ जगतार सिंह व हरिदास मंदिर कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य


                        एससीपी विजय सिंह ने ग्रामीणों व मंदिर कार्यकारिणी द्वारा लिये गये इस फैसले की सराहना की हैं। इस अवसर पर उन्होने कहा कि मेले से ज्यादा जरूरी सबसे पहले लोगों की सुरक्षा है जिसको देखते हुए बाबा हरिदास लोक सेवा मंडल व मंदिर कमेटी का फैसला सराहनीय है। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रामकरण डागर ने बताया कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए हम जो कर सकते है वह हम कर रहे है। हम पर किसी का कोई दबाव नही है। लेकिन मेले के कारण लाखों लोग दूसरे राज्यों से आयेंगे और एक-दूसरे के संपर्क में भी आयेगे अगर ऐसे में किसी को वायरस हुआ तो स्थिति काफी भयावह हो जायेगी। जिसे देखते हुए मेले को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। साथ ही उन्होने कहा कि जैसे ही स्थिति सामान्य होगी उसके बाद ही मेले का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर  लोक सेवा मंडल के सदस्य हरबीर सिंह, सुरेश कुमार, सुरेश शर्मा, जाटमहासभा के प्रदेष अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, बिट्ठू डागर व रणसिंह डागर के साथ-साथ अनेको ग्रामीण भी उपस्थित थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox