
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना महामारी की दूसरी लहर में सोना-चांदी फिर महंगे होने लगे हैं। इस हफ्ते सोना 1,527 रुपए महंगा होकर 46,446 रुपए पर पहुंच गया है। हफ्ते की शुरुआत में यह 44,919 रुपए पर था। चांदी की बात करें तो यह इस हफ्ते 63,737 से बढ़कर 66,930 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी इस हफ्ते चांदी 3,193 रुपए महंगी हुई है।
इस महीने में सोना 2,256 रुपए महंगा हुआ है। 1 अप्रैल से पहले सोना 44,190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। इस दौरान चांदी 4,068 रुपए महंगी हुई है। 1 अप्रैल से पहले चांदी का भाव 62,862 रुपए किलो था। बाजार में अस्थिरता या अनिश्चितता से सोना महंगा होता है। अभी भी कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। देश में इस समय कोरोना चरम पर है। इससे शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव होता का माहौल बना हुआ है। इस कारण भी निवेशक सोने का रुख कर रहे हैं। अस्थिरता या अनिश्चितता के माहौल के दौरान निवेशक शेयरों से पैसा निकालकर सोने में निवेश करते हैं। इससे भी सोने के दाम बढ़ने लगते हैं। इसके अलावा बीते दिनों डॉलर रुपए के मुकाबले मजबूत होकर 74.75 रुपए पर पहुंच गया है। इससे भी सोना महंगा हुआ है।
भूषण ज्वैलर्स के डायरेक्टर अभिषेक जैन कहते हैं कि अभी जिस रफ्तार से देश में कोरोना फैल रहा है। ऐसे में सोना आने वाले 1-2 महीनो में 47 से 48 हजार तक पहुंच सकता है। वहीं, साल के अंत तक ये फिर 50 हजार तक जा सकता है। पिछले साल जब कोरोना की पहली लहर अपने चरम पर थी, तब सोने का भाव अगस्त 2020 में 56,200 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 1,744.20 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर सोना 8 अप्रैल को 1,744 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। 1 अप्रैल को इसकी कीमत 1,712 अमेरिकी डॉलर के करीब थी। गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स यानी ईटीएफ में भी पिछले महीने निवेश में बढ़ोतरी रही। डेटा के मुताबिक, मार्च में इन स्कीम्स में 662 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश हुआ। फरवरी में 491 करोड़ रुपए का निवेश हुआ था।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार