कोटद्वार में बड़ा हादसा: सिद्धबली मंदिर के पास गिरे बोल्डर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोटद्वार में बड़ा हादसा: सिद्धबली मंदिर के पास गिरे बोल्डर

-बोलेरो वाहन चपेट में आया, दो की मौत, छह घायल

कोटद्वार/अनीशा चौहान/-  उत्तराखंड के कोटद्वार में सोमवार सुबह तेज बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। सिद्धबली मंदिर से पहले वाले मोड़ पर अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर गिर पड़े, जो एक बोलेरो वाहन (UK 11 TA 1610) पर आ गिरे। यह बोलेरो वाहन कोटद्वार की ओर जा रहा था, जिसमें कुल आठ लोग सवार थे।

हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सतवीर पुत्र रणवीर लाल एवं रविन्द्र उर्फ मोनू पुत्र लक्ष्मण के रूप में की गई है। वहीं, छह अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को तत्काल कोटद्वार के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और बोल्डर गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से अपील की है कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से पहाड़ी मार्गों पर यात्रा न करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox