कॉल उठाते ही लड़की करने लगी घिनौनी हरकत, फिर मांगे रुपये,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कॉल उठाते ही लड़की करने लगी घिनौनी हरकत, फिर मांगे रुपये,

-केंद्रीय मंत्री को अश्लील वीडियो भेजने के मामले में दो गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम का अधिकारी बनकर केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल से मोटी रकम की डिमांड करने का हैरान कर देने का मामला सामने आया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा समेत अन्य एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेक्सटॉर्शन कॉल करने वाले दो आरोपियों मो. वकील और मो. साहिब को भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

                 अपराध शाखा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री पटेल के निजी सचिव आलोक मोहन की ओर से 26 जून को दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को शिकायत दी थी। उन्होंने शिकायत में कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आई। कॉल को उठाते ही एक लड़की ने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। लड़की ने तीन सेकंड अश्लील हरकतें की। इसके बाद फोन कट गया। कुछ देर बाद केंद्रीय मंत्री के व्हाट्सएप पर एक अश्लील वीडियो आई। इसके बाद आरोपियों ने केंद्रीय मंत्री को फोन किया और खुद को दिल्ली पुलिस की अधिकारी बताकर मोटी रकम मांगना शुरू कर दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे और उनके परिजन व रिश्तेदारों को भेज देंगे।
                 मामले की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर शिवराज बिष्ट की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने वीडियो कॉल व पैसे के लिए डिमांड करने वाले दोनों मोबाइल नंबरों की डिटेल खंगाली। इसके बाद पुलिस ने भरतपुर के गोपालगढ़ थाना इलाके से जुलाई महीने की शुरूआत में दो आरोपी मो. वकील व मो. साहिब को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह का मास्टरमाइंड साबिर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी एक संगठित सेक्सटॉर्शन रैकेट का हिस्सा पाए गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेक्सटॉर्शन कॉल में आमतौर पर यौन प्रकृति के फोन/वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करने की धमकी के साथ ब्लैकमेल करना शामिल होता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox