कृविके उजवा में दिखाया गया पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का सीधा प्रसारण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कृविके उजवा में दिखाया गया पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का सीधा प्रसारण

-पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कृषि कृषि विज्ञान केंद्र पुजवा दिल्ली के द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 14वीं किस्त हस्तांतरण के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र उजवा के परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सीकर राजस्थान से वर्चुअल रूप से किया गया। इस अवसर पर केंद्र में मुख्य अतिथि के रुप में श्री प्रवेश वर्मा माननीय सांसद पश्चिमी दिल्ली उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया और राष्ट्र को समर्पित किया। परियोजनाओं में 1.25 लाख से अधिक पीएम किसान समृद्धि केंद्रों को राष्ट्र को समर्पित करना, सल्फर से लेपित यूरिया की नई किस्म यूरिया गोल्ड लांच करना, ओपन नेटवर्क पर डिजिटल कॉमर्स ओएमडीसी पर 16 किसान उत्पादक संगठनों को शामिल करना था। इसके साथ 8.5 करोड़ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 17000 करोड रुपए की चौथी किस्त जारी की गई।

                 प्रसारण में प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे बीज से बाजार तक नई प्रणालियां बनाई गई है। उन्होंने याद दिलाया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना 2015 में सूरतगढ़ में शुरू की गई थी। इस योजना के माध्यम से करोड़ों किसान मिट्टी के स्वास्थ्य के बारे में ज्ञान के आधार पर इष्टतम निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र किसानों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगे। इन केंद्रों को किसानों की जरूरतों के लिए वन स्टॉप शॉप के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह केंद्र किसानों को कृषि संबंधी मुद्दों पर उन्नत आधुनिक जानकारी भी प्रदान करेंगे और यह केंद्र सरकार की कृषि योजनाओं के बारे में भी समय-समय पर जानकारी देंगे। प्रधानमंत्री ने किसानों को सलाह दी कि वे केंद्रों पर आते रहे और वहां उपलब्ध ज्ञान से लाभ उठाएं।
                 प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी योजना है जिसमें सीधे किसानों के बैंक खाते में धनराशि ट्रांसफर की जाती है। उन्होंने बताया कि आज कि 14वीं किस्त को मिला ले तो अब तक 2.60 लाख से ज्यादा सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। जिससे किसानों को विभिन्न खर्चों को कम करने में फायदा हुआ है। प्रधानमंत्री ने मोटे अनाज की फसलों को बढ़ावा देने के लिए श्री अन्न के रूप में ब्रांडिंग करने जैसे उपायों पर बात की। उन्होंने कहा कि श्रीअन्न को बढ़ावा देने से इसके उत्पादन प्रसंस्करण और निर्यात में वृद्धि हो रही है।
                  पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत चौधरी किस्त हस्तांतरण के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण के समापन के बाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री प्रवेश वर्मा सांसद ने किसानों को संबोधित किया एवं सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए आगामी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने अपने संबोधन में दिल्ली देहात की किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र दिल्ली से मिलने वाली सुविधाओं का जिक्र करते हुए केंद्र के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विजेंद्र सिंह अध्यक्ष अध्यक्ष राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान दिल्ली ने की एवं माननीय अतिथियों का स्वागत करते हुए केंद्र के किसान कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं क्षेत्र में केंद्र की प्रभावशीलता के बारे में बताया। डॉ पी के गुप्ता अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र दिल्ली ने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस अवसर पर दिल्ली क्षेत्र के गणमान्य अतिथि श्री देवेंद्र डबास निगम पार्षद रोशनपुरा, श्री रमेश चंद, कर्नल श्री कंवर लाल डागर, श्री ईश्वर पहलवान, श्री नवीन डागर व श्री रमेश डागर आदि कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में दिल्ली देहात के 250 प्रगतिशील कृषक एवं महिलाओं ने भागीदारी की। इसके साथ कृषि विज्ञान केंद्र दिल्ली का एक किसानों का समूह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली में भी उपरोक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox