कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बनाई पंजाब लोक कांग्रेस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बनाई पंजाब लोक कांग्रेस

-चंडीगढ़ में खोला पार्टी कार्यालय -भाजपा संग चुनाव लड़ने का एलान, कैप्टन ने किया कार्यालय उद्घाटन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस लांच हो गई है। पार्टी के कार्यालय का सोमवार को चंडीगढ़ में उद्घाटन किया गया। चंडीगढ़ के सेक्टर 9 डी में स्थित दफ्तर का उद्धाटन करने कैप्टन खुद पहुंचे। इस दौरान कैप्टन ने राज्य का अगला विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ लड़ने का एलान कर दिया है। अमरिंदर ने कहा कि उन्होंने इस बारे में अमित शाह से बात की है। हालांकि, सीटों पर समझौता होना बाकी है। पंजाब में अगले साल फरवरी के बाद चुनाव होने की संभावना है। 
                  इस दौरान प्रेसवार्ता में कैप्टन ने कहा कि हमारा उद्देश्य पंजाब विधानसभा चुनाव जीतना है और हम जीतेंगे। इससे पहले उन्होंने पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने से पहले वाहेगुरु जी का आशीर्वाद लिया। कैप्टन ने ट्वीट किया कि पंजाब की समृद्धि और सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की, क्योंकि मैं अपने राज्य और इसके लोगों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखने का संकल्प लेता हूं।
                  इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) और टकसाली नेता सुखदेव सिंह ढींढसा के संयुक्त अकाली दल के साथ गठबंधन का स्पष्ट संकेत दिया था। यह पहला अवसर है जब भाजपा की तरफ से कैप्टन और ढींढसा के साथ चुनावी गठबंधन करने पर खुलकर बयान दिया गया है। कैप्टन पहले ही कह चुके हैं कि वे भाजपा के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
                  शनिवार को नई दिल्ली में अमित शाह ने एक बयान में कहा था कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह और पूर्व शिअद नेता सुखदेव सिंह ढींढसा के साथ बातचीत जारी है और उम्मीद है कि दोनों के साथ बात बन जाएगी। शाह ने विपक्ष के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया कि किसान आंदोलन का असर यूपी और पंजाब के चुनावों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी के बाद अब कोई मुद्दा ही नहीं बचा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox