
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / नई दिल्ली / मानसी शर्मा – सलाद के तौर पर अक्सर इस्तेमाल होने वाला खीरा सभी को पसंद होता है। खीरे में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, इसलिए अक्सर गर्मियों में कई शहरों में सड़क किनारे खूब खीरे बिकते हैं। इसी सीज़न खीरे का रायता, खीरे की सब्जी, खीरे का सलाद या फिर ऐसे ही खीरा काटकर खूब खाया जाता है।
आइए जानते हैं खीरे खाने से होने वाले फायदों के बारे में…
कैंसर से बचाव – खीरा का सेवन कैंसर से बचाव में कुछ हद तक मददगार हो सकता है। NCBI यानि National center for Biotechnology information की ओर से प्रकाशित एक मेडिकल रिसर्च से पता चला है कि खीरे में बायोए… कंपाउड़ पाए जाते हैं, जिनमें एंटी कैंसर के गुण भी मोजूद होते हैं। खीरे में पाया जानें वाला यह गुण कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोक सकता है।

वजन कम करने में मददगार – मोटापे की समस्या को नियंत्रित करने के लिए खीरे का सेवन भी किया जा सकता है। दरसल, एक शोध के अनुसार, 100 ग्राम खीरे में सिफ.. 15 कैलोरी होती है और पानी की मात्रा के कारण , खीरा वजन कम करने वाले लोगों के लिए एक आहार हो सकता है। इस आधार पर खीरा खाने के फायदे में बढ़ते वजन को नियंत्रित करना भी शामिल हो सकता है।
ब्लड शुगर कर सकता है कम – खीरा ब्लड शुगर लेवल घटाने में मदद कर सकता है और डायबिटीज से जुड़ी परेशानियों को कम कर सकता है। एक स्टडी में कई अन्य प्लांट फूड को भी शामिल किया गया था। इस दौरान देखा गया कि खीरा ब्लड शुगर कंट्रोल करने में अन्य प्लांट फूड से बेहतर रहा।
हड्डियों के लिए भी है अच्छा – खीरे में विटामिन K बल्ड क्लाँटिंगं में मदद करता है और हड्डियों के लिए भी अच्छा होता है। विटामिन k बाँडी को कैल्शियम अब्जॉर्प्शन में मदद करता है। 142 ग्राम खीरे में 10 ग्राम विटामिन K पाया जाता है। वयस्क महिलाओं को रोज 90 ग्राम और पुरुषों को 120 ग्राम विटामिन K रिकमेंड किया जाता है। वहीं खीरे में कुछ मात्रा कैल्शियम की भी होती है।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी