अब घी खाने से होगा मोटापा कम , जानिए घी के अनसुने फायदे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब घी खाने से होगा मोटापा कम , जानिए घी के अनसुने फायदे

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / नई दिल्ली / मानसी शर्मा – अक्सर लोग घी खाने से बचते हैं उन्हें लगता है कि घी खाने से कहीं वजन ना बढ़ जाए । जिनका वजन पहले से ही अधिक होता हे, वो तो घी की तरफ देखते भी नहीं लेकिन, ऐसा करके आप घी में मौजूद पोषक त्तवों का लाभ नहीं पाते हैं यह सोच गलत है कि घी खाने से वजन बढ़ता है. किसी भी चीज को सीमित मात्रा में खाया जाए , तो उसके फायदे अधिक , नुकसान कम होते हैं. जब आप घी का सेवन सुबह खुली पेट करते है तो इसके कई फायदे हो सकते है।

जी हां, अगर आप सुबह फ्रेश होने के बाद सीधा चाय या काँफी पसंद करते है या फिर नाश्ता करना पसंद करते हैं तो वक्त आ गया है इसर आदत को सुधारा जाए। कुछ लोग सुबह उठने के बाद गर्म पानी पीते हैं तो कुछ नेचुरल हेल्दी ड्रिंक्स लेते हैं। लेकिन हेल्दी रहने का एक और सस्ता तरीका आपके पास है देसी घी का सेवन करना। आयुर्वेद के अनुसार अगर आप सुबह खाली पेट नाश्ते से पहले देसी घी का सेवन करते हैं आपको ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे आप देसी घी के साथ अपने स्वास्थ्य को बना सकते हैं बेहतर।

बालो का झड़ना होगा कम:- अगर आप सुबह उठकर नियमित रूप से देसी घी का सेवन करते हैं तो आपके बाल स्वस्थ रहते हैं क्योंकि देसी घी में मौजूद न्यूट्रीएंट्स आपके बालों को पोषण प्रदान करते हैं। देसी घी के पोषक तत्व आपके बालों को मुलायम, चमकदार बनाने में तो मदद करते है ही साथ ही उनका झड़ना भी बंद हो जाता है।

त्वचा में आऐगा निखार:- नियमित रूप से देसी घी का सेवन करने पर आपकी कोशिकाओं को रिकवरी करने में मदद मिलती है, जिससे आपकी त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है और आपका चेहरा ग्लोइंग बना रहता है। देसी घी आपके स्किन की नेचुरल नमी बनाए रखता है और स्किन को ड्राई होने से भी बचाता है।

वजन कम करने में लाभदायक:- कुछ लोगों का मानना है कि देसी घी का इस्तेमाल शरीर पर चर्बी बढ़ाता है लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट एक या दो चम्मच देसी घी का सेवन करते हैं तो इससे आपका मेटाबोलिक रेट बढ़ा रहता है और आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox