किसान भाइयों के लिए खुशखबरी, 2000 रुपये की रकम इस दिन बैंक खातों होगी ट्रांसफर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किसान भाइयों के लिए खुशखबरी, 2000 रुपये की रकम इस दिन बैंक खातों होगी ट्रांसफर

मानसी शर्मा/- केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है, जो हर चार महीने के अंतराल पर किसानों के खाते में ट्रांसफर होती है। अब तक 18किस्तें किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी हैं। वर्तमान में किसान 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किस तारीख को खातों में ट्रांसफर किया जाएगा पैसा? किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24फरवरी 2025को बिहार दौरे पर होंगे।

उसी दिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस जानकारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 24फरवरी से किसानों के खाते में 2,000रुपये की राशि भेजी जाएगी। योजना का उद्देश्य और पात्रता प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ताकि वे अपनी कृषि संबंधी जरूरतें पूरी कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000रुपये की मदद तीन किस्तों में दी जाती है। योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी शर्तें योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ शर्तों का पालन करना होता है:

– किसानों को अपनी भूमि की जानकारी अपडेट करनी होगी। – आधार कार्ड और बैंक खाता आपस में जुड़ा होना चाहिए। – अगर किसान का नाम इन विवरणों से मेल नहीं खाता है, तो उसे सही करवाना होगा। क्या इस योजना का मुख्य उद्देश्य? प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने देशभर के लाखों किसानों को लाभ पहुंचाया है। यह योजना कृषि क्षेत्र को सशक्त करने और किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद कर रही है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके दस्तावेज़ सही और अपडेटेड हों। वहीं अब 24 फरवरी 2025 का दिन किसानों के लिए खास होगा। इस दिन उन्हें उनकी मेहनत का और एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन मिलेगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox