किसान दिवस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का राष्ट्रव्यापी लाइव संवाद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-कृषि विज्ञान केंद्र, उजवा (दिल्ली) में किसानों ने सामूहिक रूप से देखा प्रसारण

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री एवं किसानों के हितों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर देशभर में किसान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों को संबोधित करने हेतु एक राष्ट्रव्यापी लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका सीधा प्रसारण देशभर के कृषि विज्ञान केंद्रों, कृषि संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया।

केवीके उजवा, दिल्ली में किसानों की सक्रिय भागीदारी
इसी क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), उजवा, दिल्ली में भी इस लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली देहात के बड़ी संख्या में किसानों, महिला कृषकों, कृषि वैज्ञानिकों, विस्तार कर्मियों एवं विभागीय अधिकारियों ने सामूहिक रूप से भाग लिया। उपस्थित किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री का संबोधन बड़े ध्यानपूर्वक सुना और इसे अत्यंत प्रेरणादायी बताया।

चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि, किसान हित को सर्वोपरि बताया
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन किसानों के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है और इसी भावना के साथ केंद्र सरकार किसान हितैषी नीतियों को निरंतर लागू कर रही है।

किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक खेती पर जोर
केंद्रीय मंत्री ने किसानों की आय वृद्धि, प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती, डिजिटल कृषि, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, जलवायु अनुकूल खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने किसानों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, प्राकृतिक खेती सहित केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

तकनीकी मार्गदर्शन एवं संवाद सत्र का आयोजन
लाइव प्रसारण के पश्चात कृषि विज्ञान केंद्र, उजवा द्वारा किसानों के लिए तकनीकी मार्गदर्शन एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में रबी फसलों की समयानुकूल कृषि क्रियाएं, उर्वरक एवं सिंचाई प्रबंधन, कीट-रोग नियंत्रण तथा सर्दी के मौसम में पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। साथ ही सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं, वीबी ग्राम योजना तथा जीएसटी के माध्यम से कृषि आदानों में होने वाली बचत पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

किसानों ने विशेषज्ञों से पाई समस्याओं की समाधानकारी सलाह
कार्यक्रम में शामिल किसानों ने विशेषज्ञों के साथ सीधा संवाद कर अपनी व्यावहारिक समस्याओं के समाधान प्राप्त किए। किसानों ने आधुनिक, लाभकारी एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने की दिशा में प्रेरणा ली और केंद्रीय मंत्री के संबोधन को मार्गदर्शक बताया।

आत्मनिर्भर और समृद्ध कृषि की दिशा में पहल
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को नीति, तकनीक और नवीन जानकारी से जोड़ते हुए चौधरी चरण सिंह के किसान-केंद्रित विचारों को आगे बढ़ाना तथा आत्मनिर्भर और समृद्ध कृषि की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा।

इस अवसर पर डॉ. डी.के. राणा, अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र, दिल्ली ने उपस्थित सभी किसानों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में दिल्ली देहात के 300 से अधिक प्रगतिशील किसान एवं महिला कृषकों ने सक्रिय सहभागिता की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox