
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/टोक्यों/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कंचम्बा हथिनी के तीन वर्षीय शावक सावन का आज 2 अगस्त को तीन वर्ष पूरे होने पर उसका जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कार्बेट पार्क के आला वनाधिकारियों के अलावा कालागढ़ के आसपास के क्षेत्रों से से भी आमंत्रित मेहमानों ने हिस्सा लिया।
कालागढ़ में स्थित एलीफेंट कैंप में पालतू हथिनी कंचम्बा के तीन वर्षीय शावक के जन्म दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शावक के जन्म दिवस के लिए एक कुंतल तीस किलो का कैक बनाया गया था। कैक के बनाने में 80 किलो आटा,, 50 पैकेट ब्रै्रड पीस, 12 दर्जन केले, 1 0किलो गुड़ ओर 10 किलो सेब आदि सामग्री आयोजित कार्यक्रम में कार्बेट पार्क की उपनिदेशक कल्याणी, उपप्रभागीय वनाधिकारी के एस खाती, संचिता वर्मा वन क्षेत्राधिकारी झिरना, वन क्षेत्राधिकारी आर के भट्ट ने बताया कि हथिनी के शावक सावन का वजन पैदाइश के समय एक कुंतल दो किलो था। आज तीन साल बाद सावन का वजन बढ़कर 10 कुंतल 80 किलो हो गया है। कार्बेट पार्क के पशु-चिकित्सक डा दुष्यंत कुमार ,हाथीशाला की इंचार्ज श्रीमती आलम, सूबेदार अली सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सावन के तिसरे जन्म दिवस के मौके पर उसकी मां कंचम्बा हथिनी शामिल नही हुई। सावन के बर्थ डे के मौके पर तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे। उसकी मां कंचम्बा हथिनी नहीं उपस्थित थीं। साथी के महावत ने बताया कि सावन का ट्रेनिंग पीरियड चल रहा है। अपनी मां के सामने यह ट्रेनिंग नही कर पाता इस कारण से इसकी मां को झिरना स्थिति हाथी शाला में भेजा गया है।





More Stories
दिल्ली: प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, 150 नई इलेक्ट्रिक बसें और 13 सीएक्यूएमएस स्टेशन लॉन्च
द्वारका नॉर्थ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 570 किलो अवैध पटाखे बरामद; 79 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
ग्रुप केन्द्र केरिपुबल नई दिल्ली में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ
अब दिल्ली में नहीं बनेगा कूड़े का पहाड़! मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया फ्रेश वेस्ट प्लांट का शिलान्यास