कांग्रेस ने लगाई आर एस एस की निक्कर में आग भड़के संबित पात्रा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस ने लगाई आर एस एस की निक्कर में आग भड़के संबित पात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 6 वां दिन है । कांग्रेस पार्टी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है । इस तस्वीर में कांग्रेस ने आर एस एस की निक्कर में आग लगाई हुई है । साथ ही , इसके कैप्शन में लिखा गया है – कि ”देश को नफरत की बेड़ियों से मुक्त ” करने और भाजपा R.S.S द्वारा किए गए नुकसान को कम करने के लिए कदम दर कदम हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे ।

आपको बता दे कि, कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने और आरएसएस-भाजपा द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लक्ष्य की दिशा में हम कदम बढ़ा रहे हैं। इसके बाद एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें आरएसएस की निक्कर में आग लगी हुई दिख रही है और उसमें से धुआं ने निकल रहा है।

जैसे ही यह तस्वीर पोस्ट की गई भाजपा भड़क गई। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह तस्वीर भाजपा और आरएसएस को प्रतिनिधित्व करते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया और उसमें आग जलते हुए दिखाया है। कांग्रेस ने लोगों को उकसाने के लिए यह ट्वीट किया है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा, आग लगाओ यात्रा है। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस प्रकार की तस्वीर ट्वीट की हो।

इतना ही नहीं भाजपा के अन्य नेता भी सोशल मीडिया पर इसके विरोध में उतर आए। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा कि राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक और समझने योग्य हैं लेकिन राजनीतिक विरोधियों को जलाने के लिए क्या इस तरह की मानसिकता की आवश्यकता है? नकारात्मकता और नफरत की इस राजनीति की सभी को निंदा करनी चाहिए।

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु से सांसद तेजस्वी सूर्या ने लिखा कि 1984 में कांग्रेस की आग ने दिल्ली को जला दिया। इसके बाद 2002 में गोधरा में 59 कारसेवकों को जिंदा जला दिया गया। उन्होंने फिर से हिंसा का आह्वान दिया है। कांग्रेस अब राजनीतिक दल नहीं रह गई है और राहुल गांधी सिर्फ भारत के खिलाफ लड़ रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox