कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बीजेपी के अभेद्य किले पर नजर, गुजरात में पीड़ित परिजनों से करेंगे मुलाकात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बीजेपी के अभेद्य किले पर नजर, गुजरात में पीड़ित परिजनों से करेंगे मुलाकात

-बीजेपी को गुजरात में हराने की मिली सीधी चुनौती

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कांग्रेस और विपक्षी दलों की नजर BJP के अभेद्य किले यानी गुजरात पर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें गुजरात में BJP को हराने की सीधी चुनौती दी है। अब राहुल गांधी गुजरात दौरे पर जाने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज यानी शनिवार को अहमदाबाद का दौरा करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी हाल के दिनों में गुजरात में हुई विभिन्न त्रासदियों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे, जिनमें राजकोट के गेम जोन में लगी आग, वडोदरा में नाव पलटने की घटना और मोरबी पुल ढहने की घटना शामिल है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिवारों से भी मिलेंगे राहुल

हिंदुओं के बारे में अपनी टिप्पणी को लेकर गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (GPCC) कार्यालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के कुछ दिनों बाद राहुल गांधी का गुजरात दौरा होने वाला है। झड़प के संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और FIR दर्ज की गई, जिसके बाद पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी उन पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों से भी मिलेंगे जो इस समय पुलिस हिरासत में हैं। गोहिल ने कहा, राहुल गांधी को दोपहर करीब 12:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचना चाहिए। अपने दौरे के दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे।

राजीव गांधी भवन के बाहर हुई थी झड़प

2 जुलाई को, शहर के पालडी इलाके में कांग्रेस के राज्य मुख्यालय राजीव गांधी भवन के बाहर कांग्रेस और भाजपा दोनों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई, जब भाजपा की युवा शाखा के सदस्य विरोध करने के लिए वहां पहुंचे थे।

पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ, जिसमें एक सहायक पुलिस आयुक्त समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये। झड़प के एक दिन बाद 3 जुलाई को एलिसब्रिज पुलिस ने दो FIR दर्ज की और पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जो फिलहाल रिमांड पर हैं। एक FIR पुलिस ने कांग्रेस और BJP दोनों के करीब 450 कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की थी, जबकि दूसरी FIR BJP की अहमदाबाद इकाई की युवा शाखा की शिकायत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की गई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox