
क्रिकेट/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। फैंस इस रोमांचक मुकाबले को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से देख सकते हैं। जिम्बाब्वे दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों से लैस फौज को तैयार किया है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले से पूर्व एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, चयनकर्ताओं ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में कुल 4 सलामी बल्लेबाजों को टीम में चुना है। इसमें कप्तान शुभमन गिल के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा का नाम शामिल है। ऐसे में सवाल उठता है कि पहले टी20 मुकाबले में कैप्टन गिल के साथ पारी का आगाज कौन करेगा। अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब करीब-करीब सामने आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2024 में बल्ले से कहर बरपाने वाले पंजाब के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा गिल के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं।
शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में पारी का आगाज करते हैं। यही नहीं ये दोनों खिलाड़ी बचपन से एक दूसरे को जानते भी हैं। मैदान में इस जोड़ी के सही तालमेल की शायद यही प्रमुख वजह भी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ , अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), नितीश रेड्डी, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार और तुषार देशपांडे।





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा