करोल बाग में 3 साल की मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

करोल बाग में 3 साल की मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

-दिल्ली फिर हुई शर्मसार

नई दिल्ली/- दिल्ली के करोल बाग इलाके में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर 13 साल के नाबालिग को पकड़ लिया है। घटना बीते गुरुवार की है। जानकारी के अनुसार, रजनी (परिवर्तित नाम) पति एवं दो बच्चों के साथ करोल बाग इलाके में रहती है। गुरुवार शाम को रजनी आठ साल के बेटे और तीन साल की बच्ची को घर में छोड़कर बाजार गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला किशोर उनके घर में आया। उसने बेटे को दूसरे कमरे में भेज दिया और बच्ची से दुष्कर्म किया।

जब रजनी घर लौटी तो उसने बच्ची के कपड़ों में खून देखकर बेटे से पूछा तो उसने पूरी बात बता दी। फिर रजनी ने पति को घटना की सूचना दी। इसके बात पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

पिता पर अश्लीलता करने का आरोप

वहीं, दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में नाबालिग लड़की ने अपने पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। नाबालिग ने बताया कि उसका पिता उनकी मां के घर से जाते ही उससे छेड़छाड़ करता है। पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित बच्ची ने बताया कि उसकी मां काम करती है, जबकि पिता अक्सर घर पर ही रहता है। मां के जाते ही उसका पिता अपने कपड़े उतार लेता है और अश्लील हरकतें करता है और उसके साथ मारपीट करता है। पिता घर में बिना कपड़ों के सोता है, उसकी मां विरोध करती है तो उसकी भी पिटाई करता है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox