कंगना रनौत पर पति-पत्नी के अलग विचार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-फहाद अहमद ने कहा "खराब नेता", तो स्वरा भास्कर ने सराहा उनका संघर्ष

बॉलीवुड/उमा सक्सेना/-     बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार चर्चा का केंद्र बनीं उनकी और उनके पति व समाजवादी नेता फहाद अहमद की अलग-अलग राय, जो उन्होंने कंगना रनौत को लेकर एक इंटरव्यू में रखी। जहां फहाद ने कंगना को “खराब राजनीतिज्ञ” करार दिया, वहीं स्वरा ने उनके फिल्मी सफर को सराहनीय बताया।

इंटरव्यू में सामने आए अलग-अलग जवाब
दरअसल, एक मीडिया बातचीत के दौरान दोनों से मशहूर हस्तियों को हैशटैग देने के लिए कहा गया। जब बारी कंगना रनौत की आई, तो स्वरा ने उन्हें “डेस्टिनी चाइल्ड” यानी “किस्मती बच्चा” कहा। उन्होंने कहा कि कंगना का करियर बेहद प्रेरणादायक है और उनकी सबसे बड़ी खासियत है कि वे कभी हार नहीं मानतीं, चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों।

फहाद ने दिया “बैड पॉलिटीशियन” टैग
स्वरा की टिप्पणी के तुरंत बाद जब फहाद से यही सवाल किया गया, तो उन्होंने कंगना को “बैड पॉलिटीशियन” यानी खराब नेता बता दिया। फहाद के इस बयान पर स्वरा खुद चौंक गईं और उन्होंने हैरानी भरी नज़रों से पति की ओर देखा। हालांकि, फहाद ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि कंगना मंडी से सांसद हैं, लेकिन हाल ही में बाढ़ जैसी आपदा में उन्होंने कोई ठोस पहल नहीं की। एक सांसद का कर्तव्य है कि वह सरकार से राहत और फंड की मांग करे, लेकिन कंगना ने खुद को जिम्मेदारी से अलग कर लिया।

अभिनय की तारीफ, राजनीति पर सवाल
हालांकि, फहाद ने यह भी माना कि कंगना एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उन्होंने कहा— “मुझे कंगना का अभिनय पसंद है, इसमें कोई शक नहीं कि वह एक अच्छी अदाकारा हैं। लेकिन राजनीति में उनकी भूमिका बेहद निराशाजनक रही है।”

पति-पत्नी की जुबानी जंग
इंटरव्यू में जैसे ही फहाद ने बार-बार अपनी बात दोहराई, तो स्वरा ने मज़ाकिया अंदाज में उन्हें टोका और कहा कि “अब पचास बार एक ही बात मत बोलो।” इस वाकये ने साफ कर दिया कि कंगना रनौत को लेकर इस दंपति के विचारों में जमीन-आसमान का फर्क है—एक ओर स्वरा उनके संघर्ष और सफलता की सराहना करती हैं, तो वहीं फहाद उनकी राजनीतिक भूमिका से असहमत दिखते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox