कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, ‘टोटल मैस’ और ‘रद्दी’ का किया आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, ‘टोटल मैस’ और ‘रद्दी’ का किया आरोप

-राहुल गांधी को कंगना का तीखा बयान

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  इन दिनों अपनी फिल्म “इमरजेंसी”और बयानबाजी के कारण विवादों में घिरीं सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस बार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी के लिए अंग्रेजी का शब्द Total Mess का प्रयोग किया है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के काम और व्यवहार को रद्दी बताया है। गौरतलब है कि कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनको इस फिल्म में दिखाए कुछ दृश्यों के लिए धमकियां भी मिली हैं। साथ ही पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कंगना में किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया था। जिस पर खुद पार्टी ने उनको फटकार लगाई थी।

राहुल गांधी पर कंगना का निशाना

कंगना रनौत ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक ऐसे शख्स हैं, जिन्हें सिर्फ कुर्सी से मोह है। कंगना ने आगे कहा कि राहुल अपने काम और व्यवहार में पूरी तरह से रद्दी हैं। साथ ही कंगना ने कहा कि राहुल गांधी के पास ना कोई विजन है और कोई अपना रास्ता है। वह टोटल Mess हैं। वह अपने व्यवहार में भी इसी तरह के हैं और उनके भाषणों में भी इसी तरह की गड़बड़ी देखने को मिलती है। कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी की तुलना पूर्व पीएम से बिल्कुल नहीं हो सकती। राहुल गांधी का रास्ता अलग है। ऐसा लगता है कि उनके पास किसी तरह के ठोस विचार नहीं हैं, जिस तरह के किसी नेता के होने चाहिए। वह सिर्फ कुर्सी के पीछे हैं और हर बार अपना रास्ता बदल लेते हैं।

भाजपा से पड़ी डांट

कंगना रनौत ने पिछले दिनों किसान आंदोलन को लेकर एक विवादित बयान दिया था। जिसके बाद विपक्ष ने कंगना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद भाजपा ने कंगना के बयान के किनारा कर लिया। साथ ही कंगना को फटकार लगाई है। इस विषय पर कंगना ने कहा कि वो आगे से अपने बोली गई बातों का ध्यान रखेंगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनके द्वारा दिए गए बयान को लेकर उन्हें डांट पड़ी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox