पश्चिम बंगाल में हिंसा और विरोध: भाजपा ने 12 घंटे का बंद बुलाया, शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर फायरिंग का आरोप लगाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पश्चिम बंगाल में हिंसा और विरोध: भाजपा ने 12 घंटे का बंद बुलाया, शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर फायरिंग का आरोप लगाया

-पश्चिम बंगाल में बिगड़ी स्थिति

पश्चिम बंगाल/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  पश्चिम बंगाल में पिछले 30 घंटों के दौरान स्थिति काफी गंभीर हो गई है। मंगलवार को कोलकाता में छात्रों के द्वारा बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया गया, जिसमें कई छात्रों की गिरफ्तारी भी हुई। छात्रों की रिहाई के लिए भाजपा ने बुधवार को 12 घंटे के बंगाल बंद का आह्वान किया, और पार्टी ने सड़कों पर उतरकर बंद को सफल बनाने की कोशिश की। कई शहरों में इस बंद का प्रभाव भी देखा गया है।

टीएमसी पर शुभेंदु अधिकारी का गंभीर आरोप

बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर भाजपा नेता की गाड़ी पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी के गुंडों ने भाजपा नेता प्रियंगु पांडे की गाड़ी पर गोली चलाई और गाड़ी के ड्राइवर को गोली लगी है। उन्होंने इस घटना में 6 राउंड गोलियां चलने का भी दावा किया है। इस दौरान पुलिस को मौके से दो बम भी मिले हैं, हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कोलकाता में हिंसक झड़प और बंद

कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को छात्रों ने सचिवालय की ओर कूच किया था। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें हुईं और कई छात्रों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ भाजपा ने बुधवार को बंगाल बंद का आह्वान किया, जो कई जगहों पर प्रभावी रहा। हालांकि, इस दौरान कई भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया और कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox