एलोपैथी में एक आदर्श मेडिकल काॅलेज की स्थापना करेगी पतजंलि योगपीठ-बाबा रामदेव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एलोपैथी में एक आदर्श मेडिकल काॅलेज की स्थापना करेगी पतजंलि योगपीठ-बाबा रामदेव

-आइएमए से विवाद में बाबा रामदेव ने मारा यू टर्न कहा-एलोपैथी और एलोपैथिक चिकित्सकों का वह भरपूर सम्मान करते हैं

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में बाबा रामदेव पर आइएमए के बढ़ते दबाव के चलते अब योगगुरू ने यू टर्न ले लिया है और वही बाबा रामदेव अब ऐलापैथी का गुणगान करते दिख रहे है। इतना ही नही बाबा रामदेव ने पतजंलि योगपीठ में एक एलोपैथिक मेडिकर काॅलेज बनाने की भी घोषणा कर दी है। साथ ही उन्होने अपने पूर्व बयान से पलटते हुए कहा कि एलोपैथी और एलोपैथिक चिकित्सकों का वह भरपूर सम्मान करते हैं और यही नहीं पतंजलि योगपीठ भविष्य में एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण करेगा ।
                    इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) को निशाने पर लेते आ रहे योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि एलोपैथी और एलोपैथिक चिकित्सकों से उन्हें कोई शिकायत नहीं है। यही नहीं, उन्होंने भविष्य में मेडिकल कालेज खोलने का एलान किया। कहा कि, इसमें एमबीबीएस की पढ़ाई के साथ ही विशेषज्ञ डाक्टर तैयार किए जाएंगे। बाबा रामदेव ने सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर एलोपैथ बनाम आयुर्वेद पर अपना मत फिर से स्पष्ट किया। रामदेव ने कहा कि उन्होंने कभी किसी पैथी का अपमान नहीं किया। वह चिकित्सा पद्धति और चिकित्सकों को धरती पर भगवान का स्वरूप मानते हैं। बोले, यह सारा विवाद एक गलतफहमी का नतीजा है। जिस बयान को आधार बनाकर विवाद खड़ा किया गया है, वह उनका नहीं था। बावजूद इसके उन्होंने खेद जताया और बिना शर्त इसे वापस भी ले लिया। फिर भी इसे तूल दिया जा रहा है।
                      बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने तो चिंता व्यक्त की थी कि वैक्सीन की डबल डोज लेने के बाद भी कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज में जुटे चिकित्सकों की जान नहीं बचाई जा सकी। उन्होंने सुझाव दिया था कि डाक्टरों को वैक्सीन के साथ कोरोनिल की भी डबल डोज दी जानी चाहिए थी, ताकि उनका जीवन बचाया जा सकता। इस बयान को गलत संदर्भ में लिया गया। योग गुरु ने कहा कि वह चाहते हैं कि एलोपैथी और आयुर्वेद के सर्वश्रेष्ठ से एक ऐसी पैथी विकसित की जाए, जो सर्व सुलभ हो और अचूक हो।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox