एलपीजी सिलेंडर आज से महंगा, सीधे 105 रुपये बढाए सरकार ने, आज से रेट लागू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एलपीजी सिलेंडर आज से महंगा, सीधे 105 रुपये बढाए सरकार ने, आज से रेट लागू

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- गैस के दाम फिर से बढ़ गए हैं। इस बार कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढे हैं। सीधे 105 रुपये बढ़ा दिए है। सरकार ने. रूस-यूक्रेन की जंग के बीच 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए। सूत्रों की की मानें जव 7 मार्च के बाद घरेलु सिंलडर की कीमंतें भी बढ़ सकती हैं।
 हालाँकि, 6 अक्टूबर 2021 के बाद से घरेलू एलपीजी सिलेंडर न तो सस्ता हुआ है और न ही महंगा। अलबत्ता इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 102 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं। हालांकि इस दौरान कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में अच्छा-खासा बदलाव देखने को मिला। बता दें अक्टूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 170 रुपये बढ़े हैं। दिल्ली में 1 अक्टूबर को कामर्शिय सिलेंडर का दाम 1736 रुपये था। नवंबर में यह 2000 का हुआ और दिसंबर में 2101 रुपये का हो गया। इसके बाद जनवरी में यह फिर सस्ता हुआ और फरवरी 2022 को और सस्ता होकर 1907 रुपये पर आ गया।
 सरकार ने इस बार भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढोतरी की गई है। 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 मार्च यानी आज से अब दिल्ली में 1907 रुपये के बजाय 2012 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब 1987 रुपये के बजाय 2095 रुपये में मिलेगा जबकि, मुंबई में इसकी कीमत अब 1857 से बढ़कर 1963 रुपये हो गई है। इस बढ़ोतरी के बाद कही न कहीं बाजार में अन्य चीजों में इसका फर्क पड़ेगा और उन वस्तुओं या सेवाओं के भी दाम बढ़ेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox