खरगोन/सिमरन मोरया/- कुंभ के मेले में माला बेचने आई मोनालिसा की किस्मत ऐसी पलटी कि वह अब फिल्मों समेत म्यूजिक वीडियोज में काम कर रही है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ट्रेनिंग के दौरान जोरदार तरीके से मुक्केबाजी करते दिखाई दे रही हैं।
जेल से बाहर आए डायरेक्टर सनोज मिश्रा
मोनालिसा को ग्लैमर की दुनिया में लाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा खुद रेप कंट्रोवर्सी में फंस गये थे। अब वह जेल से बाहर आने के बाद पुरानी रंगत में आने की कोशिश कर रहे हैं। वह मोनालिसा के लीड रोल वाली ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं।
ट्रेनर के साथ दिख रही मोनालिसा
उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह एक्शन ट्रेनर से मोनालिसा की ट्रेनिंग दिखा रहे हैं। मोनालिसा को मशहूर इंटरनेशनल ताइक्वांडो ट्रेनर यामीन खान ट्रेनिंग दे रहे हैं। यामीन खान सनोज मिश्रा के साथ कुछ फिल्मों में सह निर्माता भी रहे हैं। उन्होंने मशहूर एक्टर राजकुमार राव को भी एक्शन सिखाये हैं। इसके अलावा उन्होंने कई खिलाड़ियों को कोचिंग देकर मेडल भी दिलाए हैं।
ट्रैकसूट में मोनालिसा का एक्शन
सनोज मिश्रा ने उनकी क्लास में जाकर ट्रैकसूट में ट्रेनिंग ले रही मोनालिसा से एक्शन की तैयारी के बारे में चर्चा की। यामीन खान ने उन्हें बताया कि मोनालिसा का प्रशिक्षण अच्छा और ऐतिहासिक रहने वाला है। उन्होंने मार्शल आर्ट में येलो बेल्ट के बेसिक मूवमेंट सिखाए हैं।
मुक्के से बाल बाल बचा ट्रेनर
सनोज मिश्रा के कुछ एक्शन दिखाने के लिए कहने पर यामीन खान मोनालिसा को कहते हैं पंच रेडी गो अटैक! और मोनालिसा एक्शन में आ जाती है। वह यामीन खान पर पूरा स्विंग लेकर एक पंच मारती है, जिससे कोच बाल बाल बचे हैं। फिर कोच के घूंसे का बचाव मोनालिसा आसानी से कर लेती है। वह बताती है कि कोच बहुत अच्छे हैं, वह अच्छे से समझा कर सिखा रहे हैं।


More Stories
ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा किसान जागरूकता अभियान
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर