एएनएस द्वारका की इंटर स्टेट ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एएनएस द्वारका की इंटर स्टेट ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

-शिलांग से लाकर दिल्ली में करते थे गांजे की सप्लाई -एंटी नारकोटिक्स विभाग ने 43.02 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़े 5 आरोपी -आरोपियों से 16 लाख रूपये नगद बरामद किये, पूछताछ जारी
NM News Drug peddler


नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- शिलांग से गांजा लाकर दिल्ली में युवाओं को सप्लाई करने वाले नशे के कारोबारियों के खिलाफ द्वारका नारकोटिक्स विभाग की टीम को डाबड़ी में बड़ी कामयाबी मिली है। जिसमें पुलिस ने न केवल 5 कुख्यात ड्रग्स तस्करों को पकड़ा है बल्कि उनके पास से 43.02 किलोग्राम गांजा व 16 लाख रूपये नगद बरामद किये हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।  
            इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि द्वारका जिला के सभी थानों के अधिकारी व जिला की एएटीएस व एंटी नारकोटिक्स टीम जिले में नशे के कारोबार व उनके सप्लायरों तथा तस्करों पर लगातार वार कर रही है। मंगलवार को डाबड़ी थाना क्षेत्र में नारकोटिक्स टीम को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर डाबड़ी के एसीपी अनिल दुरेजा के नेतृत्व में महावीर एंक्लेव से एक आरोपी तेजवर रावत को 2.600 किलोग्राम गांजे के साथ अपनी गिरफ्त में लिया। पुलिस ने तेजवर से पूछताछ में मिले सुराग के तहत इस गिरोह के मुख्य सरगना निखिल कुमार को मोहन नगर, पंखा रोड़ से व उसके साथी इशु उर्फ कपिल को कैलाश एक्सटेंशन पालम से गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान पुलिस ने गांजे के साथ-साथ तेजवर रावत से 1,38,500 व 16,000 रूपये नगद बरामद किये।
              पुलिस ने बताया कि तीनो आरोपियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है जिसके तहत पुलिस ने निखिल से 15,30,000 रूपये नगद व 22.620 किलोगा्रम गांजा बरामद किया। इसके साथ पूछताछ के तहत पुलिस ने निखिल के साथी मंयक व हरविन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया तथा उनसे 17.800 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस तरह पुलिस ने पांचों आरोपियों से कुल 43.02 किलोग्राम गांजा व 16,00,000 रूपये नगद बरादम किये हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान तेजवर रावत पुत्र कुंवर सिंह रावत निवासी महावीर एनक्लेव, पार्ट 2 डाबड़ी, निखिल कुमार पुत्र राम कुमार एलआईजी, डीडीए फ्लैट, सेक्टर 23 द्वारका, ईशु उर्फ कपिल पुत्र अर्जुन सिंह एलआईजी डीडीए फ्लैट, सेक्टर 23, द्वारका व कैलाश पुरी एक्सटेंशन, पालम, हरविंदर सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी जेल रोड, हरी नगर तथा मयंक धवन उर्फ काका पुत्र सुधीर धवन निवासी तारा नगर, ककरोला नई दिल्ली के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का सरगना निखिल कुमार है जो पेशे से इंजीनियर है लेकिन अपनी नशे की लत के कारण वह दो साल पहले गांजे की सप्लाई के कारोबार से जुड़ गया और सबसे पहले उसने शिलांग मेघालय से 5 किलो गांजा खरीद कर दिल्ली लाया। यहां उसने तेजवीर, ईशु, हरविंदर सिंह और मयंक धवन को अपने साथ मिला लिया और उन्हें 35000 रूपये महीना का वेतन देने लगा। निखिल ने महावीर एनक्लेव के एक किराए के मकान में अपना अवैध नशे का कारोबार शुरू किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी तेजवर रावत पर जनवरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत नोएडा में एक मामला दर्ज हुआ था। तब से पुलिस की उस पर नजर थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके गिरोह से जुड़े और अपराधियों की पहचान हो सके और उन्हें पकड़ा जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox