
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राज्य सरकार की हिदायत के अनुसार गुरूग्राम जिला में कोरोना के लिए किए जाने वाले आरटीपीसीआर टेस्ट के रेट कम किए गए हैं। हरियाणा सरकार के इस फैसले से लोगों को काफी राहत मिलेगी। लोगों ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है।
अब निर्धारित किए गए नए रेटो के अनुसार कोरोना के आरटीपीसीआर टेस्ट अधिकृत लैब, अस्पताल या कलेक्शन सैंटर पर जाकर करवाने पर व्यक्ति से 450 रूपए प्रति टेस्ट का शुल्क लिया जाएगा। यदि सैंपल मरीज के घर पर जाकर लिया जाता है तो उस परिस्थिति में 650 रूपए प्रति टेस्ट के हिसाब से चार्ज किए जाएंगे। उपायुक्त डॉक्टर गर्ग ने कहा कि कोरोना संक्रमण होने का संदेह होने पर टेस्ट जरूर करवाएं और सभी टेस्टों में सबसे भरोसेमंद टेस्ट आरटीपीसीआर टेस्ट माना जाता है। अब सरकार ने इसके अधिकतम रेट संशोधित करके पहले की अपेक्षा कम कर दिए हैं, उससे अधिक कोई भी अस्पताल या लैब संचालक चार्ज नहीं कर सकता।
जिला प्रशासन ने सभी निजी अस्पतालों तथा प्राईवेट लैबोरेटरियों को आदेश जारी करते हुए चेतावनी दी है कि इन आदेशों की अवहेलना करने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी।





More Stories
गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में मनाई सरदार पटेल की जयंती
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,
प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा रूट, यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट