
मुंबई/- फिनटेक कंपनी एंजल वन लिमिटेड (जिसे पहले एंजल ब्रोकिंग लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) का शानदार प्रदर्शन जारी है और यह एनएसई पर 4.23 मिलियन सक्रिय ग्राहकों के साथ तीसरा बड़ा ब्रोकर बनने में सफल रहा है। इस संख्या में सालाना आधार पर 47.9ः की वार्षिक वृद्धि दर्जकी गई है। डिजिटल फर्स्ट कंपनी की यह शानदार तरक्की आक्रामक तकनीकी प्रगति के आधार पर आई है ताकि ग्राहकों को सहज अनुभव प्रदान किया जा सके।
इस साल की शुरुआत में, एंजल वन ने अपने सुपर एप का रोल-आउट आरंभ किया था। शुरुआत में इसे आईओएस और वेब यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया था। एंड्रॉएड संस्करण नवंबर 2022 में सीमित यूजर्स के लिए पेश किया गया था। सुपर एप, स्टार्स यानी- सरलता, पारदर्शिता, उपलब्धता, विश्वसनीयता और तेजी – जैसे पांच प्रमुख स्तंभों पर निर्मित है, जिसका मकसद ग्राहकों को एक सुरक्षित, सहज और व्यक्तिगत निवेश अनुभव प्रदान करता है।
एंजल वन लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री नारायण गंगाधर ने कहा, श्श्हमारी नजर भविष्य पर है और हम नए-नए नवाचार लाने के मोड में हैं। मौजूदा आंकड़ें इस बात का संकेत है कि हम अपने यूजर्स को समझते हैं कि उन्हें सहज अनुभव की आवश्यकता है। हम मिलेनियल्स और जेनरेशन जेड के लिए उनकी निवेश जरूरतों को पूरा करने के लिए सबसे पसंदीदा ब्रोकर बनने के लिए विकसित हो रहे हैं। हमारा सुपर एप इसी मंशा से विकसित किया गया है। हम इस गति जारी रखने के लिए तत्पर हैं।’’
नवंबर में, एंजल वन ने 0.32 मिलियन के सकल ग्राहक अधिग्रहण के साथ अपने ग्राहकों की संख्या में 66.5ः की वृद्धि दर्ज की और इसके साथ कुल संख्या बढ़कर 12.19 मिलियन हो गई। फिनटेक कंपनी अपने ग्राहकों के जीवन भर की निवेश जरूरतों के लिए अपने डिजिटल-फर्स्ट दृष्टिकोण और अभूतपूर्व प्रतिबद्धता के साथ उद्योग में एक बदलाव लाने वाली कंपनी बनने का वादा करती है।





More Stories
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत
दिल्ली के 9 गांवों में फैक्ट्री लगेगी, वेयरहाउस बनेंगे, राघोपुर, धांसा, गालिबपुर, बदूसराय, ताजपुर में जमीन की होगी पैमाइश, टेंडर जारी