ऋषभ पंत का कमाल, धोनी को पीछे छोड़ बने क्रिकेट के नए विकेटकीपिंग किंग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऋषभ पंत का कमाल, धोनी को पीछे छोड़ बने क्रिकेट के नए विकेटकीपिंग किंग

क्रिकेट/सिमरन मोरया/- भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुए पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में धमाकेदार अर्धशतक जड़ क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। इस पारी के दौरान उन्होंने पूर्व कप्तान भारतीय क्रिकेट के ‘थाला’ यानी एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे कर पंत ने दिखा दिया कि वे नए युग के ‘थाला’ बनने को तैयार हैं।

धोनी का रिकॉर्ड किया अपने नाम
इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत ने 65 रनों की शानदार पारी खेली और अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं। उनकी इस पारी ने उन्हें SENA देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया में भारत के सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बना दिया। बता दें, पंत ने 1746 रन बनाकर धोनी के 1731 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ऋषभ की इस उपलब्धि ने उन्हें को भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक खास मुकाम दिलाया।

पंत की धमाकेदार बल्लेबाजी
ऋषभ शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाई दिए। उन्होंने अच्छी गेंदों को बखूबी संभाला और 6 चौके और 2 छक्के जड़े। पंत की पारी की वजह से टीम इंडिया एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही हैं। साथ ही इस समय भारतीय टीम  मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। बता दें, पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट खोकर 359 रन बना लिए थे।

पंत के साथ कप्तान शुभमन गिल भी शानदार फॉर्म में आए नजर
ऋषभ के साथ कप्तान शुभमन गिल भी शानदार फॉर्म में हैं। गिल अब तक 127 रन बना चुके हैं। दोनों की साझेदारी ने भारतीय टीम के लिए मजबूत साबित हुई। पंत की इस शानदार गेम और गिल के शतक ने भारत को पहले टेस्ट में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। फैंस को उम्मीद है कि पंत अपनी इस लय को बरकरार रखते हुए और बड़े रिकॉर्ड बनाएंगे। शनिवार को दूसरे दिन पंत और गिल पारी का आगाज करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox