उर्फी जावेद ने हटवाए लिप फिलर्स, सूजे चेहरे के साथ शेयर किया दर्दनाक वीडियो

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उर्फी जावेद ने हटवाए लिप फिलर्स, सूजे चेहरे के साथ शेयर किया दर्दनाक वीडियो

अनीशा चौहान/-  टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस बार वजह है उनका सूजा हुआ चेहरा और होठों की अजीब स्थिति, जो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम वीडियो के ज़रिए दिखाया। उर्फी ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने लिप फिलर्स हटवाए हैं, जिसकी वजह से उनका चेहरा काफी बदल गया है।

पुरानी एलर्जी के बाद अब नया लुक
कुछ दिन पहले उर्फी अपनी सूजी हुई आंखों और चेहरे के कारण सुर्खियों में थीं। लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद उन्हें एलर्जी हो गई है। अब उन्होंने खुद बताया कि उन्होंने अपने पुराने लिप फिलर्स को हटवाने का फैसला लिया है। दरअसल, उनके होठों के फिलर्स काफी मिसप्लेस हो चुके थे, जिससे उनकी लुक असंतुलित हो गई थी।

क्लिनिक से शेयर किया ट्रीटमेंट वीडियो
उर्फी ने ट्रीटमेंट के दौरान का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में डॉक्टर की क्लिनिक में उन्हें इंजेक्शन लगते हुए देखा जा सकता है। जैसे-जैसे प्रक्रिया आगे बढ़ती है, उनके होठ और चेहरा सूजते नजर आते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में उर्फी की आवाज़ में वॉयस ओवर है जिसमें वह बता रही हैं कि यह कितना दर्दनाक अनुभव है। उन्होंने कहा, “इंजेक्शन लगते ही मेरा चेहरा सूज गया था और मुझे खुद अपनी हालत देखकर हंसी आ गई।”

तीन हफ्ते बाद दोबारा कराएंगी फिलर्स
वीडियो में उर्फी ने बताया कि वह तीन हफ्ते बाद दोबारा लिप फिलर्स करवाएंगी, लेकिन इस बार यह प्रक्रिया ज्यादा नैचुरल तरीके से की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह फिलर्स के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि सही डॉक्टर और सही सलाह की जरूरत पर जोर देती हैं। उर्फी ने यह भी कहा, “फैंसी क्लिनिक में बैठे हर डॉक्टर को सब कुछ नहीं आता। मुझे अब एक अच्छा डॉक्टर मिल गया है।”

फैंस रह गए दंग
उर्फी का यह खुला और साहसी कदम देखकर सोशल मीडिया पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोगों ने उनकी ईमानदारी की तारीफ की है, तो कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया। बावजूद इसके, उर्फी ने साबित कर दिया कि वह किसी भी फैसले से डरती नहीं और हर चीज़ को खुलकर साझा करना उनकी पहचान है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox