उभरता खिलाड़ीः अंडर-14 स्कूल गेम्स में नैतिक मुदगल ने 400 व 600 मीटर में जीता गोल्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उभरता खिलाड़ीः अंडर-14 स्कूल गेम्स में नैतिक मुदगल ने 400 व 600 मीटर में जीता गोल्ड

-13-14 अक्टूबर 2022 को मुंढेला कलां स्टेडियम में आयोजित किये गये थे अंडर-14 स्कूल गेम्स

नजफगढ़/नई दिल्ली/- 13-14 अक्टूबर को मुंढेला कलां स्टेडियम में आयोजित किये गये अंडर-14 स्कूल गेम्स में एक बार फिर नैतिक मुदगल ने अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाते हुए 400 व 600 मीटर दौड़ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। पिछली बार नैतिक ने 600 मीटर में गोल्ड मेडल जीता था। इसबार उसने 600 के साथ-साथ 400 मीटर में भी गोल्ड मेडल जीता है। क्षेत्र के लोग व स्कूल स्टाफ नैतिक को भविष्य का धावक बता रहे हैं।
               इस संबंध में जानकारी देते हुए मुंढेला स्टेडियम के प्रशिक्षक जय नरेश सहरावत व हरि कृष्ण सिंह ने बताया कि नैतिक मुदगल सर्वोदय विद्यालय दौलतपुर में 9वीं क्लास में पढ़ता है। वह घुम्मनहेड़ा गांव का रहने वाला है। उसके माता-पिता खेतीबाड़ी करते है। लेकिन उसकी शुरू से ही खेलों में खासकर दौड़ में रूचि रही है। हालांकि स्कूल में सरकार की तरफ से कोई कोच नही है जो बच्चों को खेलों में प्रशिक्षित कर सके। इसके लिए बच्चों को निजी प्रशिक्षण केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है। 13 व 14 अक्टूबर को हुए स्कूल गेम्स में नैतिक मुदगल ने 400 व 600 मीटर दौड़ स्पृधा में गोल्ड मेडल जीता है। उसकी इस जीत पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। वहीं स्कूल के प्राचार्य ने नैतिक की इस उपलब्धि पर उसे बधाई दी है और उसे एक उभरता हुआ खिलाड़ी बताया है जो एक दिन देश का नाम रोशन करेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox